भोपाल. आमतौर पर एयरकंडीशंड चैम्बर में बैठकर फैसला लेने वाले अफसरों को अब मंत्रालय से बाहर निकलकर गांव जाना होगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें ग्राम पंचायतों की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फील्ड के अफसरों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि 14 अप्रैल से 'ग्रामोदय से भारत उदय अभियानÓ की शुरूआत हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महू से इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश में यह अभियान 45 दिन चलेगा। मंत्रियों की मौजूदगी में सीएम ने कहा कि इस अभियान के दौरान वे स्वयं ग्राम सभाओं और ग्राम संसदों में भाग लेंगे, अफसर भी एेसा ही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों, विभाग प्रमुखों, वरिष्ठ अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से कहा कि वे टीम मध्यप्रदेश के रूप में एक जुट होकर इस वृहद अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। पेयजल संकट का जिक्र करते हुए सीएम बोले कि जरूरत पडऩे पर पेयजल परिवहन किया जाए, संकट दूर करने के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।