Dhanteras 2024: अगर आप भी इस धनतेरस शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो, मध्यप्रदेश के बाजारों में आपको सब कुछ मिलेगा। धनतेरस पर खरीदारों की यहां जमकर भीड़ उमड़ती है। धनतेरस पर खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है... यहां जानें क्या खरीदें, जिससे आप पर सालभर बनी रहे महालक्ष्मी की कृपा...
Dhanteras 2024 : भारत में हर एक त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। साथ ही इनकी तैयारियां पहले से ही शुरु हो जाती है। अक्टूबर महीने के आते ही हर जगह फेस्टिवल वाइव मिलनी शुरू हो गई हैं। महीने के आखिर में लोगों के फेवरेट फेस्टिवल्स में से एक दीवाली मनाई जाएगी। दीपोत्सव का पांच दिवसीय पर्व 29 अक्टूबर धनतेरस से शुरू हो जाएगा। नवरात्रि में पहले से ही बाजारों में रौनक है। वहीं अब धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी भी हर घर में शुरू हो चुकी है। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें, इसमें मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब...कहां से क्या खरीदें...कौन से बाजार हैं बेस्ट...
इस दिन बाजारों में लोगों की चका चौंध देखते बनती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस दिन ऐसी कई वस्तुएं हैं जिन्हें खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन बर्तन लेना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से घर में मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की कृपा बरसती है। पीतल, सोने, चांदी के बर्तन लाखों-करोड़ों लोग खरीदते है। बर्तन के आलावा इन धातुओं से बनी कोई वस्तु की भी खरीदारी की मान्यता है। अगर आपको भी धनतेरस पर बर्तन घर लाना है तो इंदौर में कई बाजार हैं जहां कई तरह की धातुओं से बने बर्तन आपको मिल जाएंगे। यहां इंदौर के कसेरा बाजार में कई दुकानें 70 साल पुरानी हैं, जहां पर आपको अपनी पसंद का सामान आसानी से मिल जाएगा।
धनतेरस के समय कपड़े खरीदने का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। लोग इसकी खरीदारी को भी शुभ मानने लगे हैं। अगर आप भी इस साल कपड़ों की खरीदारी करने के बारे में सोच रहें तो, जरूर आइए झीलों के शहर भोपाल। अपने खूबसूरत नजारों के अलावा भोपाल फैशन हब के लिए भी देशभर में मशहूर है।
पुराने भोपाल में आपको ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेसज का बेस्ट और फैशन इन कलेक्शन मिल जाएगा। जहां से शॉपिंग कर आप अपने फेस्टिवल को और भी यादगार बना सकते हैं।
इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी का ट्रैंड भी बढ़ा है। इसे खरीदना भी शुभ माना जाता है। मध्य प्रदेश में इसकी खरीदारी के लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर बेस्ट हैं। यहां पर अच्छी क्वालिटी के साथ आपको आपके पसंद के सामान मिल जाएंगे।
धनतेरस के दिन घर में झाड़ू और शीशा लाना सबसे शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू घर में लाने से धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान कुबेर का खजाना आपके लिए खुल जाता है। ऐसे में आपके घर-परिवार पर सालभर खुशहाली बनी रहती है।