भोपाल

Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, नई लोक परिवहन नीति पर आ सकता है प्रस्ताव

Cabinet Meeting : डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित की गई है। कैबिनेट की बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 10:19 AM IST
Cabinet Meeting

Cabinet Meeting :मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। प्रदेश का द्वितीय अनुपूरक बजट चार से पांच हजार करोड़ के आसपास हो सकता है।

बैठक में नई लोक परिवहन नीति का प्रस्ताव आ सकता है। किसानों को दूध खरीदी पर प्रोत्साहन पर भी चर्चा हो सकती है। जनजातीय देवलोक के जीर्णोद्धार का भी प्रस्ताव आ सकता है।

मैदानी अड़चनों पर भी फैसला!

इसी तरह बैठक में नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में बदलाव का प्रस्ताव भी आ सकता है। विशेष क्षेत्रों में निर्माण समेत अन्य गतिविधियों को लेकर प्रमुख नियम है। इसके कारण कुछ मैदानी अड़चनों को दूर किया जाना है, ताकि ऐसे क्षेत्रों का विकास तेजी से किया जा सके।

Updated on:
4 Mar 2025, 10:19 AM IST
Published on: