भोपाल

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, भोपाल रीजन में 79.43% स्टूडेंट्स पास

CBSE Board 12th Results Updates: सीबीएसई बोर्ड के भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। अपने रिजल्ट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं स्कोरकार्ड के लिए डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी देखा जा सकता है।

2 min read
May 13, 2026
सीबीएससी की 12वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। फोटो पत्रिका

CBSE Board 12th Results Updates: सीबीएससी 12वीं के लिए बुधवार का बड़ा दिन है। सीबीएससी ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसे उमंग एप पर भी देखा जा सकता है। भोपाल रीजन के 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। जैसा कि पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि मई के दूसरे सप्ताह तक यानी 15 मई से पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। पत्रिका ने भी दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की खबरें प्रकाशित की थी। मध्यप्रदेश से 80 हजार 454 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से भोपाल जिले के 9 हजार 399 स्टूडेंट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

NEET पेपर लीक केस में खुला सीहोर कनेक्शन, इस यूनिवर्सिटी से पासआउट है मास्टरमाइंड डॉक्टर

भोपाल रीजन 19वें स्थान पर

क्षेत्रवार प्रतिशत देखें तो देश में पहले नंबर पर त्रिवेंद्रम रहा, जहां का रिजल्ट 95.62 प्रतिशत रहा। वहीं भोपाल 79.43 प्रतिशत के साथ 19वें नंबर पर रहा। सीबीएसई बोर्ड के भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

12वीं का रिजल्ट 85.20 प्रतिशत रहा

देशभर में CBSE के रिजल्ट की बात करें तो 12वीं का कुल परिणाम 85.20 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियों का पास परसेंट 88.86% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13% रहा। यानी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली।

सीबीएसई 12वीं पर एक नजर

देशभर के 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं।
इस साल कुल 85.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
लड़कियों का प्रदर्शन 88.86 प्रतिशत रहा।
लड़कों का प्रदर्शन 82.13 प्रतिशत रहा।

सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स डालकर अपने नंबर देखे जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। वहीं स्कोरकार्ड के लिए डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी देखा जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (Roll Number, School Code और Admit Card ID) निकालकर रखें।

कैसा था 2025 में 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Results: पिछले साल 2025 की बात करें तो 12वीं की परीक्षा में मध्य प्रदेश का रिजल्ट 82.46 प्रतिशत था। मध्यप्रदेश से कुल 74,502 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लड़कों की संख्या 38,974 और लड़कियों की संख्या 35,528 थी। एमपी में 12वीं तक सीबीएसई के कुल 1252 स्कूल हैं और कुल 475 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।

13वें नंबर पर था भोपाल रीजन

इससे पहले 2023 की बात करें तो 12वीं का रिजल्ट 83.54 प्रतिशत था और भोपाल 12वें नबर पर था। उस समय भोपाल 12वीं के 12 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की अपील का सीएम मोहन ने किया पालन, काफिले में कम की VIP गाड़िया
Updated on:
13 May 2026 02:41 pm
Published on:
13 May 2026 02:04 pm
Also Read
View All