
भोपाल। व्यवसायिकता और गलाकाट प्रतिस्पर्धा के दौर में भी राजधानी में ऐसे डॉक्टरों की कमी नहीं है जो मरीजों की सेवा को ही सच्चा धर्म मानते हैं। वे २४ घंटे नि:स्वार्थ भाव से जुटे रहते हैं। मरीजों के लिए इनका दर्जा भगवान से कम नहीं है। हालांकि ऐसे केस भी कम नहीं जिनसे डॉक्टरी पेशा और मानवता शर्मसार हुई है। भरोसे का संकट पैदा हुआ है। आज डॉक्टर्स डे पर पेश है दो तस्वीरें...
मरीजों के लिए छपवा चुके हैं १० हजार किताबें
डॉ. एमके जैन खड़ूस डॉक्टर के नाम से मशहूर रहे हैं। वजह है तंबाकू खाने पर मरीजों को मिलने वाली फटकार। डॉ. जैन मरीजों से पैसे नहीं लेते। बीमारियों के लिए सरल भाषा में किताबें छपवाकर बांटते हैं, ताकि मरीज समझ सकें। २० साल में १० हजार किताबें दान कर चुके हैं। वे रीवा मेडिकल कॉलेज में डीन रहे हैं।
तीन हजार मरीजों को कर चुके ठीक
अमेरिका के टैक्शिला यूनिवर्सिटी से एमडी कर रहे युवा नैचुरोपैथी डॉ. अंबर पारे मरीजों से फीस नहीं लेते। दवाएं भी नि:शुल्क देते हैं। कई बार एेसे मरीज भी आते हैं, जिनके इलाज में ज्यादा खर्च आता है। एेसे में वे किसी संस्था से मदद करवाते हैं। डॉ. पारे अब तक तीन हजार मरीजों को नैचुरोपैथी से ठीक कर चुके हैं। उनका सपना शहर में नि:शुल्क नैचुुुरोपैथी अस्पताल बनाना है।
लोग कहने लगे १० रुपए वाले डॉक्टर साहब
हर्षवर्धन नगर में रहने वाले डॉ. एमएल हक मरीजों की सेवा को ही धर्म मानते हैं। क्षेत्र में वे 'दस रुपए वाले डॉक्टरÓ के नाम से प्रसिद्ध हैं। एेसा कोई दिन नहीं जाता जब डॉक्टर हक के क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ न उमड़ती हो। सालों से वे मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।
महिलाओं को शव देकर वार्ड से किया बाहर
वही दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल में शनिवार को जूनियर डॉक्टरों का क्रूर चेहरा दिखा। मरीज की मौत के बाद उन्होंने शव महिलाओं और बच्चों के हवाले कर उन्हें वार्ड से निकलवा दिया। गार्ड से दरवाजे बंद करवा दिए। महिलाएं और बच्चे परिवार के पुरुष सदस्यों के आने की बात कहते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन की वजह से मौत हुई है। बरखेड़ा पठानी निवासी दशरथ कैथल (७५) को बुखार और पेट दर्द के चलते शुक्रवार रात भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर दो बजे पेट दर्द बढऩे पर लगाए इंजेक्शन के बाद दशरथ की मौत हो गई।
वे गिड़गिड़ाते रह गए किसी ने नहीं सुना
हरिओम ठाकुर ने बताया जब दादाजी की मौत हुई तब वहां परिवार की महिलाएं और बच्चे ही थे। डॉक्टरों ने उन्हें शव सौंपकर सभी को वार्ड से बाहर निकलवा दिया।
गलत इंजेक्शन लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हम शव को ज्यादा देर तक वार्ड में नहीं रखते।
-डॉ. एके श्रीवास्तव, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल