भोपाल

सीएम मोहन यादव यूके-जर्मनी में, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन

Chief Minister Dr. Yadav's 6-day UK-Germany visit: मोहन यादव ने ब्रिटिश संसद का भ्रमण भी किया। भारतीय हाईकमिश्नर विक्रम दोराई स्वामी सहित अप्रवासी भारतीयों की ओर से भी स्वागत किया गया। इस दौरान मोहन यादव ने वहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

2 min read
Nov 25, 2024

Chief Minister Dr. Yadav's 6-day UK-Germany visit: यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की यात्रा पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को यूके में थे। इस दौरान भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी सहित अन्य भारतीय अधिकारियों ने स्वागत किया। छह दिन की यात्रा पर पहुंचे डा. मोहन यादव का सोमवार को दूसरा दिन था।

मोहन यादव ने ब्रिटिश संसद का भ्रमण भी किया। भारतीय हाईकमिश्नर विक्रम दोराई स्वामी सहित अप्रवासी भारतीयों की ओर से भी स्वागत किया गया। इस दौरान मोहन यादव ने वहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में पहली ब्रिटेन यात्रा पर हैं। वे उच्चायोग की पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं। हम तकनीक हस्तांतरण आधारित भागीदारी और शोधपरक सहयोग चाहते हैं।

फ्रेंड्स आफ एमपी से निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेडफोर्ट-वे, लंदन स्थित रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स आफ एमपी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा भी की। साथ ही भारतीयों के साथ रात्रि भोजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। सीएम के साथ ही एसीएस राजेश राजौरा, संजय दुबे, पीएस उद्योग राघवेंद्र सिंह और जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े भी साथ में हैं।

विदेशी निवेश बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से भी सीएम मोहन यादव की यात्रा काफी अहम है। वैश्विक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं विश्व पटल पर मध्यप्रदेश नजर आएगा। मोहन यादव की इस यात्रा का उदेश्य मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के साथ ही हर प्रकार के उद्योग को आमंत्रण देकर, औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां देना है और वैश्विक निवेश को आकर्षित करना है।

Updated on:
25 Nov 2024 06:49 pm
Published on:
25 Nov 2024 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर