7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhang and Heart Attack : भांग पीने से हार्ट अटैक आता है? भोपाल में प्रोफेसर की भांग पीने से मौत के बाद उठ रहा सवाल

Bhang and Heart Attack Connection : भोपाल में भी होली के मौके पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा नायक (26) ने दूध में मिलाकर भांग पी और कुछ देर बाद मौत हो गई। प्राथमिक रिपोर्ट में भांग पीने से हार्ट अटैक की बात कही जा रही है। आइए, डॉ. अमनदीप अग्रवाल से जानते हैं कि भांग पीने से हार्ट अटैक आता है या नहीं?

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Ravi Gupta

Mar 07, 2026

Bhang and Heart Attack, Bhang and Heart Attack Connection, Bhopal Professor Death Due To Bhang,

भांग पीने से मृत प्रोफेसर की फाइल फोटो और डॉक्टर अमनदीप की तस्वीर | Photo - Patrika

Bhang and Heart Attack Connection : भारत में होली के मौके पर भांग पी जाती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी होली के मौके पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्णा नायक (26) ने दूध में मिलाकर भांग पी और कुछ देर बाद मौत हो गई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात कही जा रही है। आइए, डॉ. अमनदीप अग्रवाल से जानते हैं कि भांग पीने से हार्ट अटैक आ सकता है क्या? दिल के लिए भांग खतरनाक है?

दूध के साथ भांग पीने से मौत

मृतक कृष्णा के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को होली के मौके पर उसने एक लीटर दूध में भांग की कई गोलियां मिलाकर पी ली थी। उसके बाद वो डांस करने लगा और फिर घबराहट हुई, बेहोश होकर गिर पड़ा। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत करार दिया। बता दें, ये घटना भोपाल के ऐश ऐशबाग इलाके की है।

भांग का असर हृदय और रक्तचाप पर- डॉक्टर

डॉ. अग्रवाल कहते हैं, भांग में टीएचसी (टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल) नामक रसायन होता है। जब भांग को खाने या पीने के रूप में लिया जाता है तो इसका असर धीरे-धीरे शुरू होता है, लेकिन यह लंबे समय तक शरीर पर प्रभाव डालता रहता है।

अगर भांग का अधिक सेवन कर लिया है तो खासकर दिल पर असर डालना शुरू करता है। भांग का असर हृदय और रक्तचाप पर भी पड़ सकता है। इससे आपको ये सबकुछ प्रभाव महसूस हो सकते हैं-

  • अचानक दिल की धड़कन तेज हो सकती है
  • रक्तचाप बढ़ या घट सकता है
  • दिल की धड़कन की अनियमितता या दिल का दौरा पड़ने का खतरा

नोट- जिन लोगों को पहले से उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उनके लिए जोखिम और अधिक हो जाता है। उन लोगों को भांग के सेवन से बचना चाहिए।

भांग, गांजा का सेवन सिगरेट के रूप में खतरनाक- शोध

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, भांग, गांजा का सेवन सिगरेट के रूप में करने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कई गुना तक बढ़ सकता है। इसलिए इस रूप में सेवन करना अधिक खतरनाक है।

भांग के अधिक सेवन से साइड इफेक्ट्स

भांग के अधिक सेवन से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर कोई सीमित मात्रा में सेवन करता है तो एक हद तक उसे सुरक्षित मान सकते हैं। पर, कई लोग अधिक मात्रा में सेवन करते हैं जिसके निम्नलिखित प्रभाव हो सकते हैं-

  • तेज घबराहट, बेचैनी
  • भ्रम या मतिभ्रम (हैलुसिनेशन)
  • चक्कर आने के साथ उल्टिया
  • अत्यधिक पसीना और कमजोरी महसूस होना

सलाह: उन्होंने अंत में सलाह देते हुए कहा कि गांजा-भांग के सेवन से दूर रहना ही सही है। अगर सेवन के बाद आपको उपरोक्त लक्षण दिखते हैं तो घरेलू नुस्खे ना अपनाकर अस्पताल जाना चाहिए।