5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HPV Vaccine : “बांझ बना सकती है ये वैक्सीन”, लड़कियों को Free में दिए जा रहे इस टीका का सच जानिए

HPV Vaccine Myths and Facts : भारत सरकार एचपीवी वैक्सीन 14 साल तक की लड़कियों को मुफ्त देने का अभियान छेड़ी है। लाखों लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ये अपील कर रहे हैं। इसी बीच एचपीवी वैक्सीन को लेकर […]

2 min read
Google source verification
HPV vaccine myths and facts, hpv vaccination se banjhpan hota hai, HPV vaccine free in India,

HPV vaccine अभियान के दौरान पीएम मोदी | Photo - स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

HPV Vaccine Myths and Facts : भारत सरकार एचपीवी वैक्सीन 14 साल तक की लड़कियों को मुफ्त देने का अभियान छेड़ी है। लाखों लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ये अपील कर रहे हैं। इसी बीच एचपीवी वैक्सीन को लेकर कुछ बातें हो रही हैं। जैसे- एचपीवी वैक्सीन से लड़कियां बांझपन का शिकार हो सकती हैं, या कुछ और बीमारी हो सकती है…। इस वजह से कुछ लोग वैक्सीन लगाने से भी डर रहे हैं। आइए, हम एचपीवी टीका का सच तथ्यों के साथ समझते हैं।

HPV Vaccine Myth - एचपीवी वैक्सीन से लड़कियां बांझपन का शिकार?

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध डॉक्टर विश्वरूप चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वो एचपीवी टीका के साइड इफेक्ट्स बताने के साथ इस बात को लेकर भी जोर दे रहे हैं कि ये बांझपन बना सकता है। वीडियो के थंबनेल पर भी इसे देखा जा सकता है। पर क्या ये बात पूरी तरह सच है।

HPV Vaccine Fact - एचपीवी वैक्सीन से लड़कियां बांझपन नहीं होती

सीडीसी और अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं ने एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसमें इस बात का कहीं जिक्र नहीं मिलता है कि इस टीका को लगाने के बाद बांझपन जैसी स्थिति हो सकती है।

15 साल से दुनियाभर में एचपीवी वैक्सीन का इस्तेमाल लड़का-लड़कियों पर किया जा रहा है। पर, इस तरह का मामला देखने को नहीं मिलता है कि इसके इस्तेमाल करने से बांझपन का शिकार हो सकते हैं।

एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स

  • इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा
  • टीका लगने के बाद बुखार, सिरदर्द, थकान, जी मिचलाना और मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द
  • कुछ केस में बेहोशी

HPV Vaccine Myth - एचपीवी वैक्सीन कैंसर का रिस्क कम नहीं करता?

कई लोग ये भी मान रहे हैं कि इसके टीकाकरण से कैंसर का रिस्क कम नहीं होता है। इसको लगाने से भी कोई फायदा नहीं होने वाला है।

HPV Vaccine Fact - एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर

'BMJ' में प्रकाशित हालिया अध्ययन "Extended follow-up of invasive cervical cancer risk after quadrivalent HPV vaccination" के अनुसार, इनवेसिव सर्वाइकल कैंसर के 930 मामले सामने आए, जिनमें से 97 मामले टीकाकृत (vaccinated) व्यक्तियों में और 833 मामले बिना टीका लगवाए व्यक्तियों में पाए गए। इस हिसाब से एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर है।

2030 तक सर्वाइकल कैंसर को हराने का लक्ष्य

बता दें, भारत सरकार ने 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस पहल से 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो हमारी बेटियों के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।