भोपाल

सुबह 8 बजे से आपकी सेवा में सिटी बस

मंत्री ने शहरी लोक परिवहन सेवा के तौर पर 4 मार्गोंं पर शुरू की जा रही 8 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

2 min read
May 08, 2023
City bus at your service from 8 am
सुबह 8 बजे से आपकी सेवा में सिटी बस

सागर. सोमवार की सुबह 8 बजे शहर के चार मार्गों पर सिटी बस की सेवा शुरू होगी। रविवार को न्यू आरटीओ ऑफिस के पास मैनपानी में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह ने शहरी लोक परिवहन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मंत्री ने शहरी लोक परिवहन सेवा के तौर पर 4 मार्गोंं पर शुरू की जा रही 8 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सिटी बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल से मुख्य गेट तक यात्रा भी की। 15 बसें आ चुकीं हैं, लेकिन इनका संचालन शहर में धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सांसद राजबहादुर ङ्क्षसह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला समेत अन्य शामिल रहे।

इन मार्गों से गुजरेगी सिटी बस
हला मार्ग- बहेरिया से न्यू आरटीओ आफिस जिसकी कुल दूरी 19 किलोमीटर है। इस मार्ग पर बस बहेरिया से शुरू होकर मकरोनिया चौराहा, सिविल लाइन, पीली कोठी, संजय ड्राइव, मेडिकल कॉलेज, राजघाट चौराहा और न्यू आरटीओ ऑफिस तक ।
दूसरा मार्ग- बम्होरी चौराहा से गल्ला मंडी जिसकी दूरी 16 किलोमीटर होगी। सिटी बस बम्हौरी चौराहा से शुरू होकर पथरिया जाट, विश्वविद्यालय चौराहा, सिविल लाइन, कैंट बोर्ड ऑफिस, डीएनसीबी स्कूल, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-1, भगवानगंज रेलवे ओवरब्रिज, आइटीआइ कॉलेज, भाग्योदय अस्पताल और गल्ला मंडी तक जाएगी।
तीसरा मार्ग- बम्होरी चौराहा से रतौना जिसकी दूरी 23.5 किलोमीटर है। इसमें सिटी बस बम्होरी चौराहा से शुरू होकर बीटीआरआइटी कॉलेज, मकरोनिया चौराहा, सिविल लाइन, बस स्टैंड, झंडा चौक, गोपालगंज, तहसील तिराहा, राजघाट चौराहा, छत्रसाल नगर, मंगलगिरी बालाजी मंदिर चौराहा, गुलाब बाबा मंदिर, मोती नगर चौराहा से रतौना तक जाएगी।
चौथा मार्ग- कनेरा देव से गल्ला मंडी जिसकी दूरी 19.5 किलोमीटर है। इस मार्ग पर यह बस कनेरादेव से शुरू होकर भोपाल ङ्क्षलक रोड, पंतनगर, काकागंज, संजय ड्राइव, नगर निगम, सिविल लाइन, कलेक्टर बंगला चौराहा, ङ्क्षडपल पैट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक-2, राधा तिराहा, भगवानगंज, झांसी बस स्टैंड, बायपास तिराहा, भैंसा गांव से नई गल्ला मंडी तक जाएगी।

Published on:
08 May 2023 10:59 am