16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा डेथ केस: कोर्ट में क्या-क्या हुआ? CBI की मांग और परिवार की दलील के बारे में वकील ने दी एक-एक जानकारी

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच अभी जारी है। कई अहम बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 तारीख तक बढ़ा दी। CBI ने अदालत 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Saurabh Mall

Jun 16, 2026

Twisha Sharma Death Case

ट्विशा शर्मा डेथ केस अपडेट (सोर्स: आईएएनएस)

Twisha Sharma Death CBI Custody Extension: ट्विशा शर्मा डेथ केस में 16 जून को कोर्ट ने आरोपियों की ज्यूडिशियल कस्टडी 30, जून तक बढ़ा दी है।

ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि CBI ने ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच अभी बाकी है।

एजेंसी का कहना है कि कई लोगों के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों जैसे मोबाइल के डाटा और फोरेंसिक रिपोर्टों की भी गहन जांच चल रही है। कुछ अहम रिपोर्टों का इंतजार अभी भी किया जा रहा है, जिनमें दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी शामिल है।

CBI ने अदालत को क्या बताया?

CBI ने अदालत को बताया कि जांच आगे बढ़ने पर संबंधित लोगों (आरोपियों) से दोबारा पूछताछ की जरूरत पड़ सकती है। इन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने CBI की मांग स्वीकार कर ली और ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ाने का आदेश दे दिया।

मामले पर क्या बोले ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि हमारा तो पहले दिन से विरोध हो रहा था, इसलिए हमने आवाज उठाई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला देते और कोई टिप्पणी करने से इंकार किया।

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में पत्रकार बरखा दत्त का दावा

इस बीच पत्रकार बरखा दत्त ने दावा किया है कि ट्विशा की मौत की आरोपी, उसकी सास गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे को उनकी पत्नी ने तलाक दे दिया है। इसके बदले में बहू से एक समझौता कराया गया, जिसके तहत उसे इस बारे में किसी से कुछ कहने की मनाही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। वह फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर निशान और शरीर पर कई चोटों का जिक्र किया गया है। जांच में लापरवाही के आरोपों के बाद मामला CBI को सौंप दिया गया। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर उन्हें परेशान करते थे। परिवार के अनुसार, घटना वाली रात ट्विशा ने अपनी मां से बात की थी और फोन पर पति की आवाज सुनाई दे रही थी। कुछ देर बाद कॉल कट गई और उनकी मौत की खबर मिली।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग