16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

करीब 7 महीने बाद अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा फिर से शुरू हो गई है। बुनियादी ढांचे का काम पूरा होने फिर से सेवा बहाल कर दी गई है जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 16, 2026

Amritsar Katra Vande Bharat Express, Vande Bharat Express, Amritsar Katra Train, Vande Bharat Service Resumes, Shri Mata Vaishno Devi Katra, Amritsar Railway Station, Indian Railways News, Vande Bharat Latest Update,

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू। (फोटो - @RavneetBittu/X)

Amritsar Katra Vande Bharat Express: करीब 7 महीने बाद अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा फिर से शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों और पिछले साल आई बाढ़ के कारण इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था।

रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पिछले साल 10 अगस्त को जम्मू-कटरा रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया गया था लेकिन बाढ़ के बाद इसे बंद करना पड़ा। अब आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है।

6 घंटे में पूरा होगा सफर

नए टाइम टेबल के अनुसार अमृतसर से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे रवाना होगी और रात 9:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन सुबह 6:40 बजे कटरा से चलेगी और करीब छह घंटे का सफर तय कर दोपहर 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रूट में बड़ा बदलाव

इस बार ट्रेन की वापसी के साथ इसके मार्ग में भी बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन जालंधर छावनी मार्ग से संचालित होती थी लेकिन अब इसे बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के रास्ते चलाया जाएगा। रेलवे का मानना है कि इससे नए क्षेत्रों को भी वंदे भारत सेवा का लाभ मिलेगा।

बटाला और गुरदासपुर के यात्रियों को फायदा

नए रूट के कारण बटाला और गुरदासपुर के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत जैसी आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और श्रद्धालुओं, व्यापारियों तथा आम यात्रियों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

करीब 7 महीने बाद सेवा बहाल होने से यात्रियों में उत्साह है। खासकर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब तेज, आरामदायक और समय बचाने वाली यात्रा का विकल्प मिल गया है।

यात्रियों ने किया फैसले का स्वागत

अमृतसर में जम्मू निवासी अरुण शर्मा ने वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा दोबारा शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू के लिए हवाई यात्रा काफी महंगी पड़ती है ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले लोग पहले अमृतसर पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन के जरिए आसानी से जम्मू-कटरा जा सकेंगे। अरुण शर्मा ने कहा कि ट्रेन का समय भी सुविधाजनक है और इससे यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह सेवा जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।

हर किसी को मिलेगा फायदा

दोबारा सेवा बहाल होने पर यात्री सीता बिश्नोई ने खुशी जताते हुए कहा कि, वंदे भारत ट्रेन लोगों के लिए पूरी तरह फायदेमंद है। इससे यात्रा का समय काफी कम हो जाता है और ट्रेन का टाइमिंग भी बहुत अच्छा है। इस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों समेत सभी को लाभ मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग