16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकीपीडिया पर Death of Twisha Sharma पेज, ट्विशा शर्मा मौत का मामला फिर चर्चा में

Twisha Sharma Death Case on Wikipedia: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा डेथ केस पर बना विकीपीडिया पेज, राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित केस में हर कोई जानना चाहता है फैसला

3 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case on wikipedia

Twisha Sharma Death Case on wikipedia: हाइप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस विक्कीपीडिया पेज पर, क्या है वजह? (फोटो सोर्स: ट्विशा शर्मा वायरल वीडियो से ली गई तस्वीरें)

Twisha Sharma Death Case on Wikipedia: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच अभी जारी है और मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। और इतना सार्वजनिक हो चला है कि देश भर में लोग इसके फैसले के बारे में जानना चाहते हैं। मामला अब इसलिए भी चर्चा में है कि twisha sharma death case को सर्च करते समय इस का एक विकीपीडिया पेज death of twisha sharma और 'ट्विशा शर्मा का निधन' भी नजर आ रहा है। जानें विकीपीडिया पर कैसे और क्यों आ जाते हैं ऐसे आपराधिक मामले? अब तक कितने मामलों पर मिलती है विकीपीडिया पर जानकारी?

पल-पल की खबर जानना चाहते हैं लोग

इस मामले की चर्चा सिर्फ इस खबर से शुरू नहीं हुई कि एक मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की आत्महत्या हुई या मौत, बल्कि इसकी जांच ने मामले में कई ऐसे अहम पहलू उजागर किए जिसमें पति समर्थ सिंह के साथ सह आरोपी बनी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर आरोप लगे कि खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने पद और रसूख का दुरुपयोग किया, सबूतों से छेड़छाड़ की। मामले में संदिग्धता नजर आई तो लोग परिजनों के समर्थन में आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसे एक अभियान छेड़ दिया। स्थिति ये हुई की मामले में सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना पड़ा।

फिलहाल सीबीआई जांच जारी, कोर्ट ने दोबारा रिमांड पर लिया

फिलहाल मामले में सीबीआई की जांच जारी है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 2 जून से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में थे। ये मियाद आज मंगलवार 16 जून को पूरी हो गई। सीबीआई ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 29 जून तक दोबारा रिमांड पर ले लिया है। चर्चा यह भी है कि सीबीआई को नए अहम सबूत मिले हैं, वहीं अब तक सीबीआई को ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। दोनों को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने पूछताछ के लिए एक बार फिर 14 दिन की रिमांड पर ले लिया है। बताया जा रहा है कि मामले में जल्द ही फैसला आएगा। बता दें कि मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए वर्चुअली सुनवाई की जाती है।

ये हाईप्रोफाइल मामले जिन पर बने विकीपीडिया पेज

  • राजा रघुवंशी मर्डर केस
  • आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या 2024
  • 2012 दिल्ली गैंगरेप और मर्डर केस
  • 2008 नोयडा डबल मर्डर केस तलवार परिवार की दिल दहला देने वाली मिस्ट्री
  • जेसिका लाल मर्डर केस

कोई खबर कब बन जाता है विकीपीडिया का पेज

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोई भी खबर विकीपीडिया पेज पर तब आती है, जब किसी संपादक यानी लिखने वाले को लगता है कि यह सार्वजनिक रुचि का विषय है और राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा लगातार जारी है। लोगों के इंट्रेस्ट से जुड़े ऐसे मामले जिनके बारे में पल-पल की अपडेट लोग जानना चाहते हैं और नये लोग भी उसे पढ़ने के लिए सर्च करते नजर आते हैं। तब वह ऐसे मामलों को विकीपीडिया के पेज के रूप में एक ऐसा दस्तावेज बना देते हैं, जहां इससे जुड़ी खबरें जो भी मीडिया में प्रकाशित हुई हैं, उनका रेफरेंस देते हुए इस पेज पर एड कर देते हैं।

विकीपीडिया पेज पर केस का पूरा विवरण

ट्विशा शर्मा केस को लेकर विकीपीडिया पर बने Death of Twisha Sharma पेज पर ट्विशा शर्मा केस की अब तक की सारी जानकारी है। भोपाल में 12 मई से केस के बैकग्राउंड से लेकर पुलिस, जांच एजेंसी, सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट से जुड़े सभी तथ्य इसमें शामिल किए गए हैं। हालांकि इस पेज पर 16 जून का नया अपडेट दोबारा हिरासत में लिया गया है, अभी आना बाकी है। इस पेज की खूबी होती है कि जैसे ही नया अपडेट आता है, इसकी जानकारी रखने वाला खुद इस जानकारी को पेज पर अपडेट कर सकता और नए लिंक जोड़ सकता है। विकीपीडिया पर नजर आने वाला ट्विशा शर्मा केस का यह फिलहाल एक ही पेज और आर्टिकल भी है। यह अंग्रेजी भाषा में 'Death of Twisha Sharma' है। वहीं एक पेज ट्विशा शर्मा का निधन नाम से हिंदी में लिखा गया है।