
Twisha Sharma Death Case: 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश, बढ़ी रिमांड। (फोटो सोर्स: पत्रिका)
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर 29 जून तक की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। कोर्ट ने इसे अनुमति दे दी है। अब दोनों आरोपी 29 जून तक रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि मामले में वर्चुअली सुनवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि ट्विशा के परिजनों ने सीबीआई से ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी मांगी। इस पर सीबीआई ने परिजनों को बताया कि ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें भी अब तक नहीं मिली है।
बता दें कि ट्विशा शर्मा मौत के इस मामले की सुनवाई वर्चुअली की गई है। इस दौरान ट्विशा शर्मा के माता-पिता और अन्य परिजन भी भोपाल कोर्ट पहुंचे हैं। इंसाफ के इंतजार में वे हर सुनवाई पर नोेयडा से भोपाल के चक्कर काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर मामले में बंद कमरे में वर्चुअल सुनवाई की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी को कई अहम सबूत मिले हैं, जिन्हें लेकर सीबीआई को दोनों आरोपियों से अभी और पूछताछ करनी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है। इसके चलते भी सीबीआई ने दोनों से पूछताछ के लिए कोर्ट ने बड़ी मांग करते हुए दोबारा रिमांग मांगी।
बता दें कि 12 मई को एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी। 13 मई को ट्विशा की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। जिस पर ट्विशा के परिजनों ने आपत्ति उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को अनुमति दी थी। जिसके बाद दिल्ली एम्स की टीम ने एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम किया। उसके बाद ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया गया। मामला जहां पहले भोपाल पुलिस संभाल रही थी, बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई अब भी मामले की तफ्तीश में जुटी है।
उधर जांच एजेंसी इस मामले में अहम सबूत जुटा रही है। उसका पूरा फोकस इस घटना के खुलासे पर है ताकि सामने आ सके कि ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या है या हत्या? बताया जा रहा है कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द इसका खुलासा होगा। मामले के फैसले पर अब भी देशभर की नजरें टिकी हैं।
Updated on:
16 Jun 2026 01:06 pm
Published on:
16 Jun 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
