16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म, कोर्ट में पेश कर दोबारा रिमांड पर ले सकती है CBI!

Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोषी गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म, कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई, पेशी पर टिकी हैं हर किसी की नजर क्या होगा?

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case

Twisha Sharma Death Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज मंगलवार को खत्म, कोर्ट में पेश कर सीबीआई फिर ले सकती है रिमांड पर (फोटो सोर्स- Patrika)

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आज मंगलवार 16 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बीच सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इन नए साक्ष्यों को सीबीआई कोर्ट में पेश कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए दोनों को दोबारा रिमांड पर लेने की मांग भी कर सकती है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इस हाईप्रोफाइल मामले में सामने आ रहा है कि सीबीआई ने रिमांड अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स पर दोनों से अलग-अलग पूछताछ की है। साथ ही डिजिटल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को लेकर भी मामले में पड़ताल की जा रही है। ऐसे में अगर जांच के दौरान सीबीआई को नए साक्ष्य मिले हैं, तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इन सबूतों के आधार पर ही सीबीआई दोबारा पूछताछ के लिए उनके रिमांड की मांग कर सकती है। बता दें कि इस मामले में पिछली सुनवाई 2 जून को हुई थी, तब से दोनों ही आरोपी जेल में हैं।

जांच एजेंसी का पूरा ध्यान मौत के खुलासे पर

उधर मामले में जांच एजेंसी का पूरा ध्यान ट्विशा की मौत के असली कारण पता लगाने में है। एजेंसी लगातार मिल रहे सबूतों के आधार पर कड़ियों को जोड़ती चल रही है और मौत के असली कारणों का खुलासा करने में लगी है।

ट्विशा के डिजिटल डाटा से छेड़छाड़ की आशंका

बता दें कि मामला सीबीआई के हाथ में जाने के बाद सीबीआई मामले में गंभीरता से और कई पहलुओं पर जांच कर रही है। नये साक्ष्यों के तहत सामने आया है कि ट्विशा शर्मा के लैपटॉप और फोन को लेकर भी लापरवाही बरती गई है। इसमें आशंका जताई जा रही है कि उसके डाटा से छेड़छाड़ की गई है।

ट्विशा के परिजनों को इंसाफ का इंतजार

उधर ट्विशा शर्मा के परिजनों को इंसाफ का इंतजार है। वे न्याय की उम्मीद में हैं और नोएडा से एक बार फिर भोपाल पहुंच गए हैं। वे मंगलवार को होने वाली पेशी में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य सद्स्य भी भोपाल आए हैं।

सीबीआई की कार्रवाई और सुनवाई पर सबकी नजर

बता दें कि मंगलवार 16 जून को ट्विशा शर्मा मौत के मामले में गिरिबाला और समर्थ सिंह की पेशी को लेकर होने वाली सुनवाई के साथ ही सीबीआई की अब तक की कार्रवाई पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि आज न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाएगी या फिर कोर्ट कोई नया फैसला सुनाएगी।