16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी मंडी अपडेट: गेहूं, सोयाबीन, लहसुन और प्याज के ताजा भाव, जानिए किस फसल में सबसे ज्यादा मुनाफा

MP Mandi Bhav Today- मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में मंगलवार को भावों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला...। देखें ताजा भाव...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 16, 2026

MP Mandi Bhav Today

MP Mandi Bhav Today- मध्यप्रदेश की मंडियों में मंगलवार को भाव जारी हो गए। देखें अपडेट

Farmers Crop Prices Update- मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में अब भावों में तेजी आने लगी है। क्योंकि मध्यप्रदेश में मानसून प्रवेश करने वाला है। किसानों की ज्यादातर उपज बिक रही है, वहीं कई उपज निर्यात हो रही है। मानसून से पहले जल्द से जल्द खरीदारी के सौदे निपटा लिए गए हैं। आइए जानते हैं एमपी की कृषि उपज मंडियों में मंगलवार को क्या भाव रहे। यही भाव गुरुवार तक रहेंगे, क्योंकि बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर मंडियों में अवकाश रहेगा।

कृषि उपज मंडियों में इस बार गेहूं की आवक अच्छी रही। इसके भाव भी पिछले साल की अपेक्षा अधिक रहे। इसके अलावा औषधीय उपज भी अच्छी देखने को मिल रही है।

नीमच कृषि उपज मंडी में भाव

Neemuch Mandi bhav- नीमच कृषि उपज मंडी समिति में मंगलवार 16 जून को आवक-भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2150-3301, मक्का 18542, जौ 1902-2450, उड़द 4500-8600, चना 4250-5731, मसूर 5001-8450, चना डॉलर 4700-8000, सोयाबीन 5000-6860, रायड़ा 6590-7251, मूंगफली 4550-11461, अलसी 6711-9199, तिल्ली 6500-12302,पोस्ता 88000-159000, मेथी 4500-9000, धनिया 10000-14010, अजवाइन 7500-18500, इसबगोल 6400-13082, कलौंजी 9000-18200, लहसुन 7500-235211, प्याज 651-2052, अश्वगंधा 12000-28000, तुलसी बीज 9000-177511, चिया बीज 9300-20500, किनोवा 3100-6320.

लहसुन और सोयाबीन में रही अच्छी आमद

कृषि उपज मंडी समिति नीमच में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की कुल 35,785 बोरी उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी में किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिसमें लहसुन, गेहूं और सोयाबीन प्रमुख रूप से शामिल रहे। मंडी में कुल अनुमानित वजन 18,701 क्विंटल रहा।

मंडी में लहसुन की सबसे अधिक 12,665 बोरी आवक रही। लहसुन के भाव 7,500 रुपए से 23,521 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि मॉडल भाव 14,000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। इसके अलावा गेहूं की 6,512 बोरी तथा सोयाबीन की 5,026 बोरी आवक हुई, जिससे मंडी में व्यापारिक गतिविधियां तेज रहीं।

पोस्ता ने एक बार फिर ऊंचे दामों के साथ किसानों का ध्यान आकर्षित किया। पोस्ता का अधिकतम भाव 1 लाख 59 हजार रुपये प्रति क्विंटल और मॉडल भाव 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

इसी प्रकार चिया बीज 20,500 रुपये, अश्वगंधा 28,000 रुपये और अजवाइन 18,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।
तिल्ली, धनिया, कलौंजी और तुलसी बीज जैसी मसाला एवं औषधीय फसलों में भी अच्छे भाव देखने को मिले। तिल्ली का मॉडल भाव 11,000 रुपये, धनिया का 12,500 रुपये, कलौंजी का 16,500 रुपये तथा तुलसी बीज का 16,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

दलहनी फसलों में उड़द का मॉडल भाव 8,000 रुपये, मसूर का 7,700 रुपये तथा चना का 5,580 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं सोयाबीन का मॉडल भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। सब्जी वर्ग की प्रमुख जिंस प्याज की 1,087 बोरी आवक हुई। प्याज के भाव 651 रुपये से 2,052 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि मॉडल भाव 1,400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार लहसुन, पोस्ता और औषधीय फसलों में मांग बनी रहने से किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। मंडी में आगामी दिनों में भी आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

भीकनगांव मंडी में अवकाश

bhikangaon mandi bhav- मध्यप्रदेश की कई मंडियों में बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर शासकीय अवकाश रहेगा। इस दौरान नीलामी कार्य बंद रहेगा। भीकनगांव कृषि उपज मंडी समिति के सचिव की ओर से प्रेस नोट में बताया कि अब गुरुवार को मंडी खुलेगी।

भोपाल मंडी भाव

bhopal mandi bhav- भोपाल जिले की बैरसिया मंडी में गेहूं के न्यूनतम भाव 2230 से 2455 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसी प्रकार सोयाबीन के न्यूनतम भाव 4760 क्विंटल रहे। जबकि अधिकतम भाव 6825 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसून के भाव भोपाल मंडी में न्यूनतम 5950 रुपए प्रति क्विंटल से 10950 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जबकि भोपाल में चने के भाव 5000 से 5750 के बीच हैं।

इंदौर मंडी भाव

Indore mandi bhav-इंदौर मंडी में मंगलवार को लोकवन गेहूं के भाव 2489 रुपए प्रति क्विंटल से 2489 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन के भाव 3502 से 6840 के बीच रहे। प्याज 700 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। लहसून के भाव 3500 से 15660 रुपए प्रति क्विंटल भाव पर बिक रहा है। इसके अलावा काबुली चने के न्यूनतम भाव 5185 रुपए प्रति क्विंटल से 8790 रुपए प्रति क्विंटल रहे।