भोपाल

बंगले के बाहर 5 घंटे से इंतजार करता रहा परिवार, सीएम और शिवराज ने नहीं की कोई मदद

इलाज के लिए परिवार के पास नहीं है पैसे, मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने नहीं की कोई मदद...

2 min read
May 18, 2019
help on helpless
help on helpless

भोपाल. कान के इलाज के लिए अपने परिवार के साथ राकेश आर्थिक सहायता की तलाश में भटक रहा। मुख्यमंत्री कमलनाथ से सहायता न मिल पाने पर राकेश पूर्व मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे, लेकिन यहां भी राकेश की फरियाद नहीं सुनी गयी।

दरअसल, आर्थिक सहायता की मांग को लेकर राकेश अहिरवार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शनिवार (18मई) सुबह करीब 7.30 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने का इंतजार कर रहे थे। करीब 5 घंटे बीते जाने के शिवराज सिंह से राकेश की मुलाकात हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री से भी नहीं मिली कोई मदद

राकेश का कहना है शिवराज सिंह चौहान ने कहा - हम भी कोई मदद नहीं कर सकते क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग के पास भी इनके लिए कोई मदद नहीं है। दोपहर 2:00 बजे तक बैठे राकेश अहिरवार की पत्नी से पूछा कि अभी तक घर क्यों नहीं जा रहे हैं, जब मुलाकात हो गई तो घर जाएं।

राकेश की पत्नी का कहना है हमारे पास किराए के पैसे भी नहीं हैं हम जब ठंडा टाइम हो जाएगा, दोपहर ढल जाएगी तब घर जाएंगे। तब पत्रिका फोटोजॉर्नलिस्ट ने उन्हें किराए के पैसे देकर घर पहुंचाया है, और सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

ये है पूरा मामला

राकेश को पिछले 13 साल से उसके कान में इंफेक्शन हो गया है, जिसका 2006 में एक बार सीएम शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता लेकर ऑपरेशन करवा चुका है, लेकिन अभी उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई, फिर से कान में इन्फेक्शन बढ़ गया है।

200 रुपए रोज से होटल में काम करने वाला राकेश करोद स्थित पूजा कॉलोनी के झुग्गी में रहता है। पिछले 9 महीने में वह वर्तमान सीएम कमलनाथ के बंगले पर 5 बार जा चुका है, लेकिन उनका कहना है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है अभी हमारे खाते में कोई पैसा नहीं है अभी कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकती।

Updated on:
18 May 2019 03:27 pm
Published on:
18 May 2019 03:11 pm