2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Mandi Bhav: मध्यप्रदेश की मंडियों के ताजा भाव जारी, यह है अपडेट

mp mandi bhav Today: मानसून से पहले मध्यप्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में उपज लेकर आने वाले किसानों की भीड़ है...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 02, 2026

mp mandi bhav

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में मंगलवार को ताजा भाव जारी हुए।

mp mandi bhav: मध्यप्रदेश की बड़ी मंडियों में से एक नीमच मंडी में औषधीय उपज भी खरीदी जाती है। यहां अश्वगंधा शतावरी, खसखस, के भावों में मिश्रित रुख देखने को मिला। इसके अलावा मध्यप्रदेश की ही भोपाल, इंदौर, बैतूल, खरगोन मंडी में भी मंगलवार को उपज खरीदी का दौर चलता रहा। जानिए आज मंगलवार 2 जून के ताजा भाव…।

मध्यप्रदेश की मंडियों में मानसून से पहले अंतिम दौर की खरीदी चल रही है। कृषि उपज मंडी में वे ही किसान आ रहे हैं, जिनकी उपज देरी से कटी है। या उन्होंने अपनी उपज को देरी से बोवनी की थी। मंगलवार को प्रदेश की मंडियों के ताजा भाव जारी हुए हैं।

नीमच मंडी में अश्वगंधा-खसखस मजबूत

Neemuch Mandi Bhav- कृषि उपज मंडी नीमच में मंगलवार को विभिन्न फसलों एवं औषधीय जिंसों की आवक के बीच भावों में मिश्रित रुख देखने को मिला। औषधीय फसलों में अश्वगंधा के भाव ₹24,100 प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि शतावरी ₹30,700 प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर बिकी। खसखस ने भी बाजार में मजबूती बनाए रखते हुए ₹1.38 लाख प्रति क्विंटल का उच्चतम भाव दर्ज किया।

मसाला फसलों में धनिया के भाव ₹12,514 से ₹13,271 तथा तुलसी बीज ₹15,800 से ₹17,440 प्रति क्विंटल रहे। मेथी बीज ₹7,500 और अजवाइन करीब ₹10,500 प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार करती रही।

वहीं लहसुन के अधिकतम भाव ₹7,600 प्रति क्विंटल तक ही पहुंचे, जिससे बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी। सोयाबीन के भाव भी सीमित दायरे में रहे और अधिकतम ₹6,890 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। बेल फल ₹2,600 प्रति क्विंटल तक बिका।

व्यापारियों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाली उपज को बेहतर दाम मिले, जबकि सामान्य एवं हल्की गुणवत्ता के माल के भाव अपेक्षाकृत कमजोर रहे। मंडी में आवक और गुणवत्ता के आधार पर आगामी दिनों में भावों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

मंदसौर मंडी भाव

Mandsaur Mandi Bhav-- मंदसौर कृषि उपज मंडी में भी मंगलवार को आंशिक उतार चढ़ाव देखने को मिला। मक्का 1580-2040, उड़द 5200-6640, सोयाबीन 48000-7350, गेहूं 2250-2771, चना 5350-5800, मसूर 6300-7485, धनिया 11200-13500, लहसुन 5000-17300, मैथी 5480-6700, अलसी 8125-9410, सरसो 6452-7530, तारामीरा 5610-5740, ईसबगोल 7801-13099, प्याज 350-1450, कलौंजी 7801-17650, तुलसी बीज 9590-16681, डालर चना 4400-8581, तिल्ली 8260-11560, मटर 2761-3099, असालिया 5420-6540, मूंगफली 4981-8550, जो 2000-2353, चियाबीज 14051-19850, किनोवा 4710-5151

भोपाल मंडी भाव

Bhopal Mandi Bhav- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंडी भाव इस प्रकार रहे। गेहूं के भाव 2240 से 2371 के बीच रहे। लहसुन के भाव 3600 से 3600 रहे। प्याज के भाव 700 रुपए प्रति क्विंटल से 1510 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन की बात करें तो 5 हजार से 7450 के बीच रहा।

इंदौर मंडी भाव

Indore Mandi Bhav- इंदौर कृषि उपज मंडी में गेहूं 2541 से 2541 के भाव पर रहा। प्याज 1260 से 260 रहा। सोयाबीन के भाव 4900 से 7275 रहे। काबुली चने के भाव 4795 से 8600 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लाल मिर्च 12900 से 22290 के बीच रही।