
twisha sharma case cbi investigation samarth singh tampered crime scene
Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आज टि्वशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 16 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई ने दोनों की रिमांड नहीं मांगी।
भोपाल की सेंट्रेल जेल में दोनों को दूसरे कैदियों से अलग रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर बीते कई दिनों से समर्थ और गिरिबाला से कई सवाल किए गए। ये सवाल टि्वशा से पर्सनल रिश्ते, बैंक डिटेल, घटनाक्रम, सीसीटीवी फुटेज और कई साक्ष्यों को लेकर पूछे गए थे।
कोर्ट में टि्वशा की सास गिरिबाला ने कहा है कि हमारी जान को खतरा है। जबलपुर में टि्वशा के वकीलों ने समर्थ के साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई ने क्राइम रिक्रएशन के दिन घर ले जाकर गाड़ी को तीन घर पहले क्यों रोका ? गाड़ी को घर के अंदर भी ले जाया जा सकता था। साथ ही मीडिया ट्रायल पर भी आपत्ति जताई है। हम जहां जा रहे वहां-वहां मीडिया आ रही है।
आगे उन्होंने कहां कि मौत के दिन का सीसीटीवी फुटेज किसने वायरल किया मुझे नहीं पता। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हालांकि बता दें कि सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग टि्वशा की मौत की टाइमिंग से माच नहीं हो रही है। फुटेज में दो दिन पहले और दो घंटे पहले का समय आ रहा है। साथ ही समर्थ के ऊपर जाने का वीडियो भी नहीं है।
ट्विशा शर्मा की मौत के सात दिन बाद सोशल माडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। 11 मिनट के इस वीडियो में वह सीढ़ी चढ़कर थर्ड फ्लोर पर जाते हुए दिखाई दे रही है। उसके हाथ में हेडफोन भी है, सीढ़ी चढ़ते हुए ट्विशा एक पल के लिए अपने लेफ्ट साइट में मौजूद कमरे की तरफ देखती है और फिर बिना रुके थर्ड फ्लोर पर चली जाती है। इसके बाद ट्विशा नहीं, उसकी लाश को 3 लोग नीचे लेकर आते हैं।
वहीं दूसरा सीसीटीवी वीडियो दो मिनट का है, जिसमें ट्विशा को सीढ़ी पर सीपीआर दिया जाता है। कोई भी हलचल नहीं होने पर तीन लोग उसे नीचे लेकर आते हैं। समर्थ सीढ़ी पर एक बार फिर ट्विशा को माउथ टू माउथ सीपीआर देता है। इसके बाद उसे लेकर नीचे चले जाते हैं।
वहीं समर्थ के पारिवारिक जीवन को लेकर कई सवाल किए गए। समर्थ से पूछा गया कि क्या वे अलग-अलग कमरों में सोते थे ? इस सवाल के जवाब पर समर्थ ने कहा कि वह खुद भी कुछ निजी परेशानियों से गुजर रहे थे और ट्विशा लगातार बच्चे को लेकर चर्चा करती थी। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में थे। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह ट्विशा से बहुत प्यार करते थे। समर्थ से ये भी पूछा गया कि क्या शादी से पहले दोनों के बीच संबंध थे और क्या अंतरजातीय विवाह को लेकर किसी परिवार ने आपत्ति जताई थी। इन सवालों के जवाब में समर्थ ने कहा ऐसा कुछ नहीं था। हमारे रिश्ते नॉर्मल थे। हिंसा तक पहुंचे ऐसे नहीं थे।
समर्थ से शादी में हुए खर्च, दहेज की मांग और शादी में शामिल प्रभावशाली लोगों के बारे में भी सवाल किए गए। जांच एजेंसी ने शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते, विवादों, आर्थिक लेन-देन और गर्भावस्था से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से पूछताछ की। CBI ने 7 लाख रुपये की आर्थिक मदद, गर्भपात, मानसिक स्वास्थ्य, कथित ड्रग्स सेवन और शेयर ट्रांसफर जैसे मामलों पर भी जवाब मांगे।
डिजिटल और फॉरेंसिक एंगल
क्राइम सीन रीक्रिएशन
बयानों में विरोधाभास
डिलीट डेटा और गायब सिम कार्ड
आर्थिक और परिवारिक विवाद
Updated on:
02 Jun 2026 04:49 pm
Published on:
02 Jun 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
