भोपाल

सीएम कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान, कर्मचारियो को मिलेंगे 5 ​हजार रूपए

बोनस के रूप में “सम्मान राशि “ देने की घोषणा...

less than 1 minute read
Mar 08, 2019
सीएम कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान, कर्मचारियो को मिलेंगे 5 ​हजार रूपए

भोपाल @हरीश दिवेकर की रिपोर्ट...

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के 4237 शहरों में टॉप 20 स्वच्छ शहरों में आये एमपी के 6 शहर इंदौर , उज्जैन , देवास , खरगोन , नागदा व भोपाल के समस्त सफ़ाईकर्मियों को पांच-पांच हज़ार रुपए बोनस के रूप में “सम्मान राशि “ देने की घोषणा की है।

सीएम कमलनाथ ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इन शहरों के आने के पीछे जनता की जागरूकता व जनभागीदारी तो है ही, लेकिन असली मेहनत इन शहरों के सफ़ाईकर्मियों की है। जिनकी रात दिन की कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम से यह संभव हो सका है।

उनके जज़्बे ने इसे साकार किया है...
सीएम कमलनाथ ने कहा कि सफ़ाईकर्मियों के अथक परिश्रम की जितनी सराहना की जाए वो कम है। ये वास्तविक बधाई के पात्र है। टॉप 20 स्वच्छ शहरों में आये इन 6 शहरों की जनता तो बधाई के पात्र है ही। लेकिन इन शहरों के सफ़ाईकर्मियों का इसमें प्रमुख योगदान है। इसकी हम सभी को खुले मन से सराहना करना चाहिए।

सबसे पहला इनका सम्मान करना चाहिए...
सीएम कमलनाथ का कहना है कि देश में टॉप 20 स्वच्छ शहरों में आये प्रदेश के इन 6 शहरों के समस्त सफ़ाईकर्मियों के लिये पांच-पांच हज़ार बोनस “सम्मान राशि “ की घोषणा कर इनके जज़्बे , अथक परिश्रम को सलाम कर रहा हूं।

Published on:
08 Mar 2019 06:39 pm
Also Read
View All