छठवां वेतन व अनुकम्पा की शर्त पर माने सरपंच-सचिव

• •
Updated: 14 Jan 2017, 1:17 AM IST
Feature image

भोपाल
. विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सरपंच-सचिव संघ के पदाधिकारी शुक्रवार देर रात सीएम शिवराज सिंह चौहान मिले। पंचायत सचिव अधिकारी संघ के दिनेश शर्मा के अनुसार करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद सीएम ने 8 में से दो मांगों को मान लिया है। पहली मांग उनको छठवां वेतनमान देने और दूसरी अनुकम्पा नियुक्ति की है। बैठक के बाद इन दोनों मांगों पर सहमति बनी है। शर्मा के अनुसार 29 जनवरी को राजधानी में सरपंच-सचिव सम्मेलन में खुद सीएम मांगों को पूरा करने की घोषणा करेंगे। बैठक के बाद करीब 17 दिन से जारी हड़ताल को 29 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया।

वार्ता में दो मांगों पर बात बनने की जानकारी जैसे ही पदाधिकारियों ने बाहर आकर समर्थकों को दी तो वहां सीएम और नेताओं के समर्थन में नारेबाजी होने लगी। उधर, वार्ता के चलते दिनभर गहमागहमी रही।
Published on: