भोपाल

एमपी में बाढ़ ने मचाई तबाही, पीड़ितों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

MP Flood- एमपी में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। जुलाई माह में करीब 55 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है, प्रदेश के अधिकांश बांध पानी से लबालब हो गए हैं।
less than 1 minute read
Aug 04, 2025
CM Mohan Yadav and Union Minister Jyotiraditya Scindia
CM Mohan Yadav and Union Minister Jyotiraditya Scindia (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP Flood- एमपी में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। जुलाई माह में करीब 55 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है, प्रदेश के अधिकांश बांध पानी से लबालब हो गए हैं। अति वर्षा के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है जिससे कई मकान गिरे, लोगों और मवेशियों की मौत हुई, फसलें चौपट हो गईं। प्रदेश के गुना में भी बाढ़ ने खासी तबाही मचाई थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर का दौरा करने आ रहे हैं। वे बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और हालात का जायजा लेंगे।

शहर की तीन कालोनियों में जाएंगे

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर बाद 2.40 बजे गुना पहुंचेंगे। वे बाढ़ पीड़ितों से मिलने शहर की तीन कालोनियों में जाएंगे।

Published on:
04 Aug 2025 02:22 pm