भोपाल

MP Weather News: ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, जानें तापमान का हाल

MP Weather News : शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। भोपाल में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 8:20 AM IST
Weather
Weather

MP Weather News : बर्फीली हवा से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। भोपाल, इंदौर समेत ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। दिनभर सर्द हवा के कारण आसमान से ठंड टपकती रही। इससे पारा गिरा। भोपाल समेत 26 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से कम हो गया। न्यूनतम दृश्यता ग्वालियर में 0 मीटर तो रीवा एयरपोर्ट पर 50 मीटर रही। सबसे ज्यादा अधिकतम पारा खंडवा में 30.1 और सबसे कम नौगांव में 7.6 डिग्री रहा। पृथ्वीपुर में 14.5 डिग्री तापमान के साथ दिन सबसे सर्द रहा। भोपाल में अधिकतम पारा 23.4 तो न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।

पिछले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। राजगढ़, गुना, शिवपुरी में कोल्ड-डे और खजुराहो, छतरपुर, नौगांव, टीकमगढ़, निवाड़ी में सीवियर कोल्ड डे से लोग जूझते रहे।भोपाल, ग्वालियर व सागर संभाग में दिन का पारा ज्यादा गिरा, रीवा संभाग के जिलों में पारा चढ़ा है।

प्रदेश(MP Weather News) में सबसे ज्यादा अधिकतम पारा खंडवा में 30.1 तो सबसे कम पारा नौगांव में 7.6 डिग्री रहा। ग्वालियर में अधिकतम पारा 20.3 तो न्यूनतम तापमान 08.1 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। भोपाल में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।

ग्वालियर जिले में सभी स्कूलों मेें केजी-नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी। इसी तरह सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। केवल पोषण आहार के लिए बच्चे आ सकेंगे, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अन्य गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी।

Updated on:
18 Jan 2025, 8:20 AM IST
Published on: