भोपाल

प्रदेश में बर्फीली हवाओं का कहर, 24 साल बाद भोपाल में नवंबर की सबसे सर्द रात

MP Weather : बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश भर में तेज सर्दी का दौर चल रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया।
less than 1 minute read
Nov 24, 2024
mp weather

MP Weather : राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों उत्तरी सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भोपाल में 2000 के बाद पहली बार नवंबर में इतनी सर्द रात रही है और तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है। भोपाल में सर्वाधिक सर्दी का रिकार्ड 30 नवंबर 1941 का है, तब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पर पहुंचा था। इस बार नवंबर में भी लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश भर में तेज सर्दी का दौर चल रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 24 सालों में यह पहली बार है, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे गया है। इसके पहले 2013, 2001 में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचा था।

कल से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया, उत्तरी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान की ओर है। इसके प्रभाव से मंगलवार से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो नवंबर के आखिरी हते में सर्दी बढ़ सकती है।

1941 में ऑल टाइम रेकॉर्ड: भोपाल में साल 2000 के बाद पहली बार नवंबर में इतनी सर्द रात रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया। 24 सालों में पहली बार है, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे गया है। भोपाल में सर्दी का ऑल टाइम रेकॉर्ड 30 नवंबर 1941 का है, तब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पहुंचा था।

Updated on:
24 Nov 2024 08:47 am
Published on:
24 Nov 2024 08:47 am