23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में ठंड का असर, कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम

राजधानी भोपाल का तापमान नवंबर महीने में 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी के आलावा जबलपुर, शहडोल, पचमढ़ी, शाजापुर, अमरकंटक, मंडला, शिवपुरी, उमरिया और राजगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 23 Nov 2024, 8:40 AM IST

mp weather

MP Weather : नवंबर की ठंड का असर मध्यप्रदेश में साफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दर्जनों जिले में तापमान15 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। मौसम विभाग(MP Weather) के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। साथ ही उत्तरी हवाएं भी प्रदेश में आ रही है। इसके चलते पिछले दास सालों में इस महीने भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा है।

ये भी पढें- पुलिस ने कब्रिस्तान से निकाले जुड़वा बच्चों के शव, फिर री-क्रिएट किया मौत का सीन

तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल का तापमान(MP Weather नवंबर महीने में 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी के आलावा जबलपुर, शहडोल, पचमढ़ी, शाजापुर, अमरकंटक, मंडला, शिवपुरी, उमरिया और राजगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। वहीँ कई शहरों में घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया आदि कई जिलें शामिल है।

ये भी पढें- ऑनलाइन ठगी का नया तरीका Digital Arrest, ऐसे करें इसकी पहचान

दिन का तापमान भी गिरा

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रातें तो ठंडी है ही, दिन में भी पारा 26 डिग्री(MP Weather) के आसपास पहुंच गया है। सम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में प्रदेश में तेज ठंड का दौर देखने को मिलेगा।