1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के 16 जिलों में बारिश की चेतावनी! कई जिलों में गिरा पानी, IMD का अलर्ट

MP Weather: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।

2 min read
Google source verification
mp weather

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP Weather: मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश, ठंड और कोहरे का दौर जारी है। शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। सुबह ग्वालियर, रीवा, दतिया में घना कोहरा रहा। वहीं, शाजापुर, इंदौर, गुना जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि सतना, भोपाल, उज्जैन, श्योपुर, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, धार, गुना, दमोह, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, देवास, रतलाम, राजगढ़ समेत 20 के करीब जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के द्वारा 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दमोह, सागर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सागर जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सागर जिलों झोकेंदार हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सागर में घने कोहरे का अनुमान है।

ये इलाके रहे सबसे ठंडे

सबसे कम तापमान करौंदी (कटनी) में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो (छतरपुर) में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 6.6 डिग्री, दतिया और पचमढ़ी में 7.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

2 और 3 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

2 फरवरी को ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर और निवाड़ी, टीकमगढ़ में बारिश की संभावना है।

3 फरवरी को निवाड़ी, ग्वालियर, गुना, पन्ना, सतना, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट है।

कैसा रहेगा मौसम

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर अफ़ग़ानिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में समुद्र तल से लगभग 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

2 फरवरी से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी 2026 की रात्रि से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही 5 फरवरी 2026 की रात्रि से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

Story Loader