भोपाल

समृद्ध मध्यप्रदेश केम्पेन की शिकायत पहुंची आयोग, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप..

समृद्ध मध्यप्रदेश केम्पेन की शिकायत पहुंची आयोग, कांग्रेस ने कहा - भाजपा कर रही है अचार संहिता का खुला उल्लंघन..

2 min read
Oct 21, 2018
समृद्ध मध्यप्रदेश केम्पेन की शिकायत पहुंची आयोग, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया पड़ आरोप..

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने रविवार को राजधानी भोपाल के भाजपा कार्यालय से समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की लॉन्चिंग की। इस अभियान के तहत सीएम ने बीजेपी दफ्तर से 50 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिसके बाद कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है। यह अभियान मतदाता को प्रभावित, प्रलोभन व गुमराह करने वाला है।

कांग्रेस का कहना है कि आज समय अपने काम के हिसाब देने का है न की झूठे सपने और वादे दिखाकर गुमरान करने का.. समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के माध्यम से सुझाव, आइडिया लेकर मतदाता को भविष्य के झूठे सपने दिखाकर गुमरा , प्रलोभन व प्रभावित करने का खेल है। जो अचार संहिता में पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रविवार की शाम करीब 3 बजे चुनाव आयोग से केम्पेन की शिकायत कर अभियान पर रोक लगाने की मांग की। साथ कांग्रेस का कहना है कि समृद्ध मध्यप्रदेश केम्पेन के रथों को भी जब्त करने की आयोग से मांग की जाएगी।

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की लॉन्चिंग, शिवराज ने जनता पर किया फोकस

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की लॉन्चिंग की। इस अभियान के तहत सीएम ने बीजेपी दफ्तर से 50 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई नेता मौजूद रहे।

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की लॉन्चिंग के दौरान शिवराज ने कहा कि जब वर्ष 2003 में हमने प्रदेश की कमान संभाली थी, तब प्रदेश का हाल बेहाल था। कांग्रेस की बंटाढार सरकार ने प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया था। हमने जी-जान लगाकर प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए कार्य किया।

इंफ़्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया, सड़कों का जाल बिछाया। बीजेपी ने प्रदेश में पानी- बिजली को घर-घर पहुँचाया, सिंचाई की व्यवस्था पर जोर दिया, समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाईं। आर्थिक रूप से डूब चुके प्रदेश की इकॉनमी को सुदृढ़ बनाया, इन्वेस्टमेंट लेकर आए, उद्योगों का जाल बिछाया।

बीजेपी जनता की आकांक्षाओं से भविष्य के मप्र का रोडमैप बनाएँगे। ' जनता की भागीदारी और उनके सुझावों को पूरा करने की हमारी ज़िम्मेदारी' यही लोकशाही का नया प्रारूप है। हर नागरिक को हम यह अधिकार देना चाहते हैं कि प्रदेश का भविष्य आप सभी की अभिलाषा के अनुरूप ही गढ़ा जाए।

Published on:
21 Oct 2018 03:11 pm
Also Read
View All