भोपाल

कांग्रेस संगठन में फेरबदल, निकाय चुनावों से पहले बदले 5 जिलों के अध्यक्ष

अजय टंडन वर्तमान में दमोह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे

less than 1 minute read
Mar 23, 2021
Feature image

भोपाल. मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। एमपी कांग्रेस ने पांच जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं। इसमें दमोह भी शामिल है। दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्ति की है। दतिया में अशोक दांगी, रतलाम में हर्ष विजय गहलोत, हरदा में ओम पटेल, अनूपपुर में फुंदेलाल मार्को और दमोह में मनु मिश्रा की नियुक्ति हुई है। अब कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी दिल्ली से ही होती है। इस बार कांग्रेस ने बड़े नेताओं को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिलाई है।

जिला अध्ययक्ष को दिया है टिकट
अजय टंडन वर्तमान में दमोह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। अजय टंडन 2018 के विधासनभा से पहले के दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार जयंत मलैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो हार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर से अजय टंडन पर भरोसा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास दो नामों का पैनल पहुंचा था, इसमें टंडन का नाम भी शामिल था।

Published on:
23 Mar 2021 04:20 pm