20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहर नहीं रह पाएगी सोनम रघुवंशी! फिर जाएगी जेल, 3 सवालों में उलझी जमानत

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती देने के लिए पुलिस की ठोस तैयारी, उसकी थ्योरी पलटने की कोशिश कर रहे अधिकारी

2 min read
Google source verification
Sonam Raghuvanshi- AI Image

Sonam Raghuvanshi- AI Image

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। अपने पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आ गई है। उसे जमानत मिल गई है। हालांकि मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ज्यादा दिनों तक बाहर नहीं रह पाएगी। उसे फिर जेल पहुंचाने के लिए जमानत को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी चल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनम रघुवंशी को उसके ही सवालों में उलझाने की कवायद की जा रही है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस Raja Raghuvanshi Murder Case में सोनम को जमानत मिल जाने पर देशभर में एक बार फिर यह केस सुर्खियों में आ गया। आरोपी पत्नी के जेल से बाहर आ जाने पर जहां राजा रघुवंशी के परिजनों ने क्षोभ व्यक्त किया वहीं मेघालय पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग गए।

पुलिस की किरकिरी होते देख मेघालय की डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग खुद आगे आईं। उन्होंने साफ कहा कि मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को जमानत देने के कोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी में लगी है। डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का बचाव भी किया। उन्होंने साफ किया कि सिर्फ एक दस्तावेज में एक धारा गलत तरीके से लिखी गई।

आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद कानूनी लड़ाई में नया मोड़

दरअसल राजा रघुवंशी के हाईप्रोफाइल मर्डर केस पर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों की निगाहें हैं। मेघालय पुलिस शुरु से ही पत्नी सोनम रघुवंशी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत होने और इस आधार पर उन्हें उचित सजा दिलाने का दावा कर रही है। ऐसे में आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है।

सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती देने के लिए शिलॉन्ग पुलिस ठोस तैयारी कर रही है। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह एक नई चुनौती है। मेघालय पुलिस, सोनम रघुवंशी को उन्हीं सवालों में उलझाने की कवायद कर रही है जिसके आधार पर उसे जमानत का लाभ मिला है। उसकी थ्योरी पलटने की कोशिश की जा रही है।

  1. मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के केस में मास्टरमाइंड है। जेल से बाहर जाने से वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।
  2. गवाहों की सुरक्षा का सवाल सबसे अहम है। हत्या के मुख्य आरोपी के बाहर होने से उनपर खतरा बढ़ गया है।
  3. जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी अपनी तकनीकी कमियों को भी पूरा कर रहे हैं।

आरोपी सोनम रघुवंशी को इन प्रमुख शर्तों पर मिली ज़मानत

  1. सोनम रघुवंशी न तो कहीं भागेगी और न ही केस से संबंधित सबूतों या गवाहों के साथ छेड़छाड़ करेगी
  2. हर तय तारीख पर कोर्ट में पेश होगी
  3. आरोपी, किसी भी हाल में कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगी