
Major incident in Shivdham Colony Khudel in Indore- Source Patrika.com
Indore- इंदौर में दुखद घटना हुई। यहां के एक दंपती ने खौफनाक कदम उठाया। पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके दुखद कदम से आहत पति ने चाकू से अपना गला भी रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दंपत्ति के दो बच्चों ने अपनी आंखों से यह वारदात देखी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से अपने मां पिता को अस्पताल भिजवाया और मामा को घटना की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि मम्मी ने फंदा लगा लिया तो पापा ने चाकू से अपना गला काट लिया। इंदौर पुलिस Commissioner of Police,Indore जांच में जुट गई है।
खुड़ैल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को यह वारदात हुई। यहां के ग्राम बिहाडिय़ा की शिवधाम कॉलोनी में रहनेवाली ज्योति ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके पति ने भी खुदकुशी की कोशिश की।
खुडै़ल टीआइ करणी सिंह शक्तावत के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब 32 साल की ज्योति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने पुलिस को बताया कि उनके पति बलराम (35) ने भी खुद का गला रेत लिया है। उनका एमवायएच में इलाज चल रहा है।
ज्योति के भाई विजय ने बताया, उन्हें बच्चों ने फोन पर जानकारी दी थी कि मम्मी ने फंदा लगा लिया है और पापा ने गला काट लिया है। उनका कहना है कि बलराम बारदान का काम करते थे। बहन के 10 और 11 साल के दो बच्चे हैं।
ज्योति ने दोनों बच्चों को घर के बाहर खेलने भेज दिया और इस बीच घर में फंदा लगा लिया। बच्चों ने घर के ऊपर की टीन शेड पर चढ़ कर यह खौफनाक मंजर देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। मामले में पुलिस पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
इंदौर के ही सुदामानगर क्षेत्र में चाकू से एक शिक्षिका पर प्राणघातक हमला किया गया। यहां के एक स्कूल में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति चाकू लेकर घुसा और एक शिक्षिका पर हमला कर दिया। अन्नपूर्णा टीआइ हितगोपाल यादव के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे एक निजी स्कूल में आरोपी पुरुषोत्तम खंडेलवाल चाकू लेकर घुसा और छात्रों को डराने लगा। जब शिक्षिका मंजू कोकरे बच्चों को बचाने आईं तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। वह घायल हो गईं। घटना के बाद चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
Updated on:
19 Jun 2026 12:35 pm
Published on:
19 Jun 2026 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
