भोपाल

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन
3 min read
• •
Jun 11, 2021
photo_2021-06-11_12-31-50.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकरताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। ईधन के दामों में मूल्य वृदिृध के खिलाफ कांग्रेस का आज प्रदेशव्यापी विरोध धरना प्रदर्शन था। आंदोलन की कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संभाल रखी थी। भोपाल में दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इंदौर में विधायक संजय शुक्ला ने आदोलन की अगुआई की।

इंदोर में पेट्रोल ,डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस मैदान में उतरी। इंदौर के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने पहुंचे। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगाम नहीं है मंहगाई आसमान छू रही है। वही विधायक संजय शुक्ला ने कहा कोरोना को लेकर हाहाकार मचा है, लोग मंहगाई परेशान है। विधायक विशाल पटेल ने कहा पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है।

जबलपुर में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के विरोध में शहर के 18 पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। सभी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करने के लिये अलग अलग टीम बनाई गई और उसके बाद एक साथ सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

ग्वालियर में डीजल-पेट्रोल दाम में बेतहासा वृद्धि और महंगाई को लेकर काग्रेस ने पेट्रोल पंप पर धरना दिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने केसरबाग पेट्रोल पेट्रोल पर प्रदर्शन करते हुए ढोलक बजाई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार को नींद से जगाने के लिये ढोलक बजाई है।

बुरहानपुर में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया है। बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने गुलाब का फूल और ढोल बजा कर किया लोगों को जागरूक किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है।

शिवपुरी में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली निकालते समय कांग्रेस नेता, पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करते नजर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की अपेक्षा एमपी में सबसे अधिक एक्साइज ड्यूटी उपभोक्ता से बसूली जा रही है, जिसे सरकार को यह मूल्यवृद्धि वापस लेनी चाहिए।

रतलाम में कांग्रेस ने 7 जगह प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम प्रदार्थ के बढ़े दाम के बाद सड़क पर उतरी कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने शहर के पेट्रोल पंप में जाकर धरना दिया है। अलग-अलग वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर यह धरना दिया गया।

Updated on:
11 Jun 2021 12:33 pm
Published on:
11 Jun 2021 12:33 pm