भोपाल

Corona : सीआरपीएफ के जवानों ने झुग्गी बस्तियों को किया सैनिटाइज, डीआईजी ने वितरित किए मास्क और राशन

कोरोना संक्रमण के बीच सीआरपीएफ ने बंगरसिया स्थि‍त ग्रुप केन्द्र के आस पास की झुग्गी बस्तियों के लोगों तक पहुंचाया राशन
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 3:55 PM IST
Corona Crisis : CRPF takes care of nearby slums
Corona Crisis : CRPF takes care of nearby slums

भोपाल। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के भोजपुर रोड बंगरसिया स्थि‍त ग्रुप केन्द्र ने कोराना संकटकाल में निकटवर्ती झुग्गी बस्ती के निवासियों की मदद की अभि‍नव पहल की है। इस बारे में मध्य प्रदेश सेक्टर के महानिरीक्षक आरपी पाण्डेय के विशेष निर्देश पर उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने अधि‍कारियों और जवानों के साथ इस मददगार मुहिम को लेकर निकटवर्ती झुग्गी बस्तियों में पहुचे। इस अभि‍यान के तहत इस पूरे क्षेत्र को कीटनाशक दवाओं के साथ संक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से सैनिटाईज किया जा रहा है और साथ ही वहां के निवासि‍यों को कोराना महामारी की रोकथाम के उपाय भी बताए जा रहे हैं। इस अवसर पर यहां के रहवासियों को मास्क भी वितरित किए गए और आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

इस प्रकार क्षेत्र में नियमित‍ सैनिटाईजेशन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाने के अलावा सीआरपीएफ द्वारा यहां स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए तीन बड़े टैंक भी मुहैया कराए गए हैं और साथ ही झुग्गी बस्ती में निवासरत परिवारों को राशन के सामान के बैग भी वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीआरपीएफ परिवार कल्याण एसोसिएशन (कावा) की क्षेत्रीय प्रमुख सुम्मी सिंह भी उपस्थित थी और उन्होंने ग्रामीणों को भोजन के पैकेट्स वितरित किए।

Published on: