प्रदेश में कोरोना का संक्रमण पिछले तीन दिन से तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़कर 100 से ऊपर पहुंच गया।
भोपाल. मध्य प्रदेश में एक तरफ तो मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायक चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दल दमखम के साथ चुनावी जनसभाएं और रैलियां कर रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में कोरोना का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के चलते एक बार फिर लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण पिछले तीन दिन से तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़कर 100 से ऊपर पहुंच गया। बुधवार को 7353 सैंपलों की जांच में 126 मरीज मिले हैं। संक्रमण दर पौने दो प्रतिशत के करीब रही। इससे एक दिन पहले 7208 सैंपलों की जांच में 93 संक्रमित मिले थे।
आपको बता दें कि, प्रदेश में लगभग चार महीने बाद संक्रमित मरीजों की संख्या इस स्तर पर पहुंची है। मार्च के पहले हफ्ते में एक दिन में अधिकतम 253 मरीज मिले थे। विशेषज्ञों का कहना है कि, कोरोना वायरस के नए-नए वेरिएंट्स आने की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
कहां कितने संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को भोपाल में 383 सैंपल की जांच में 42 मरीज मिले हैं। यानी संक्रमण दर 11 फीसद रही। इंदौर में 566 सैंपलों की जांच में 41 संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 550 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से अस्पतालों में सिर्फ 11 मरीज भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। फिलहाल इंदौर में 224 और भोपाल में 138 सक्रिय मरीज हैं।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो