भोपाल

कोरोना से जंग के लिए अब एनएसएस के 10 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स होंगे तैनात

छह तरह के कार्य के लिए कलेक्टर करेंगे तैनाती, करेंगे प्रशासन की मदद
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 2:06 AM IST
Corona Volunteer Recruitment in MadhyaPradesh
कोरोना से जंग के लिए अब एनएसएस के 10 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स होंगे तैनात

भोपाल. कोराना से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 10,695 वॉलंटियर्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए शासन की मदद के लिए सहमति दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनएसएस वॉलेंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स की मदद लेने के निर्देश दिए थे। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि सभी जिला कलेक्टर जरूरत के अनुसार वॉलंटियर्स की सेवा ले सकेंगे। विभाग की ओर से वॉलंटियर्स के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। राजधानी भोपाल में 600 से अधिक वॉलेंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

सभी का होगा मेडिकल बीमा, एक दिन में चार घंटे करेंगे काम
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि वॉलेंटियर्स, कार्यक्रम अधिकारी व अन्य स्टाफ का बीमा और मेडिकल कवर होगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से पास और परिचय-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी कार्यरत लोगों को मास्क, ग्लब्स, सैनेटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरण भी दिए जाएंगे। साथ ही ट्रेंनिंग भी कराई जाएगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि इनसे अधिकतम चार घंटे ही कार्य कराया जाएगा।

1.70 लाख एनएसएस वॉलंटियर्स हैं प्रदेश में
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 764 कॉलेजों में एक लाख 70 हजार एनएसएस वॉलंटियर्स हैं। इनमें से 10,695 वॉलंटियर्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के लिए परिजनों की रजामंदी होना अनिवार्य किया गया था।

यहां तैनात होंगे एनएसएस वॉलेंटियर्स
1- हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन सेंटर में।
2- भोजन सामग्री तैयार करने व पैक करने में।
3- दवाइयां, राहत सामग्री और अन्य सामान पैक करने में।
4- सामुदायिक जागरुकता और प्रचार-प्रसार संबंधी कार्य।
5- सोशल डिस्टेंसिंग व यातायात प्रबंधन में।
6- सोशल मीडिया पर आ रही भ्रांतियों को दूर करने में।

Updated on:
8 Apr 2020, 2:06 AM IST
Published on: