इस पदयात्रा में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार सुबह को भोपाल पहुंचेंगे। पदयात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर स्थित अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होगी और रोशनपुरा पहुंचकर इसका समापन कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।