भोपाल

एमपी में बढ़े महिला अपराध, 2024 में हर दिन रेप की 20 वारदात

Crime Against Women : प्रदेश में 2024 में प्रतिदिन 20 बलात्कार हुए। वर्ष 2020 में बलात्कार की घटनाएं 6134 से बढ़कर 2024 में 7294 हो गई, जिसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
less than 1 minute read
Mar 22, 2025
Crime Against Women in MP
Crime Against Women in MP

Crime Against Women : प्रदेश में 2024 में प्रतिदिन 20 बलात्कार(Rape Case) हुए। वर्ष 2020 में बलात्कार की घटनाएं 6134 से बढ़कर 2024 में 7294 हो गई, जिसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय को लिखित उत्तर में गृह मंत्री की ओर से दी गई है। गृह मंत्री(MP News) ने लिखित उत्तर में कहा कि महिला बलात्कार की कुल संख्या 5374 महिला सुरक्षा शाखा द्वारा तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति की संख्या 883 आजाक शाखा पुलिस मुख्यालय की जानकारी पर दी गई थी। जिलों से जानकारी एकत्रित करने पर वास्तविक संख्या 7202 तथा 3831 पाई गई।

पिछले पांच वर्षों में बलात्कार(Rape Case) की घटनाओं में सबसे ज्यादा वृद्धि 158 प्रतिशत झाबुआ जिले में हुई। इंदौर शहर में 103 प्रतिशत, इंदौर ग्रामीण में 69 प्रतिशत, भोपाल शहर में 59 प्रतिशत, रतलाम में 46 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि बालाघाट में 33 प्रतिशत, जबलपुर में 15 प्रतिशत की कमी हुई, गुना, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, शाजापुर, कटनी, सिवनी, पन्ना, सतना, अनूपपुर, राजगढ़ में कमी हुई। ग्वालियर, दमोह, विदिशा में संख्या समान रही शेष में बढ़ी है।

33 फीसदी को सजा, 77 फीसदी बरी

न्यायालय में बलात्कार के प्रकरण की सक्सेस रेट पूछने पर जवाब दिया गया कि पिछले पांच वर्षों में महिला बलात्कार की अनुसूचित जाति के 2739 प्रकरणों के फैसले हुए जिसमें 23 प्रतिशत को सजा तथा 77 प्रतिशत बरी हुए। अनुसूचित जनजाति में 3163 फैसले आए जिनमें, 22 प्रतिशत को सजा तथा 78 प्रतिशत बरी हुए, पिछड़ा वर्ग के 3982 फैसलों में 21 प्रतिशत को सजा तथा 79 प्रतिशत बरी हुए। सामान्य के 1222 फैसलों में 18 परसेंट को सजा हुई तथा 82 प्रतिशत बरी हुए।

Updated on:
22 Mar 2025 04:13 pm
Published on:
22 Mar 2025 04:13 pm