भोपाल

डैम में नहाते समय युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, जान पर खेलकर दोस्त ने बचाई जान, देखें वीडियो

भोपाल में दिखी दोस्ती की मिसाल, जब नहाते समय दोस्त पर मगरमच्छ के हमला करने पर दूसरे दोस्त ने अपनी जान पर खेलकर दोस्त की जान बचाई, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2020, 8:12 PM IST
डैम में नहाते समय युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, जान पर खेलकर दोस्त ने बचाई जान, देखें वीडियो
डैम में नहाते समय युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, जान पर खेलकर दोस्त ने बचाई जान, देखें वीडियो

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दोस्ती की अनोखी मिसाल देखने को मिली। शहर स्थित कलियासोत डेम में नहाने गए दो नवयुवकों दोस्तों में से एक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। तो दूसरे दोस्त ने अपनी जान पर खेलकर अपने दोस्त को मगरमच्छ के जबड़ों से छुड़ा लिया।


जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जान

शहर के नेहरू नगर पुलिस लाइन इलाके में रहने वाले अमित जाटव और गजेंद्र यादव दो दोस्त कैयासोत डैम में नहाने गए थे। डैम में नहाते समय अमित जाटव पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसकी दाई टांग को अपने जबड़े में जकड़ लिया। जिसके बाद गजेंद्र यादव ने जान पर खेलकर अपने दोस्त अमित को मगरमछ के चंगुल से छुड़ाने के लिएपानी के भीतर ही मगरमच्छ से भिड़ गया।


अस्पताल में चल रहा घायल का उपचार

मगरमच्छ के हमले से घायल अमित का कहना है कि, गजेन्द्र ने कड़ी मशक्कत करके उसके जान बचाई है। अमित ने कहा कि, अगर गजेन्द्र अपनी जान किये बिना अगर उसे नहीं बाचाता तो शायद आज वो जिंदा न होता। फिलहाल, घायल अवस्था में अमित को नज़दीक के निजी शारदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Updated on:
9 Jun 2020, 8:12 PM IST
Published on: