भोपाल

cyber crime frauds : फोन पर कभी ना दें ये जानकारी, हो सकता है Fake call, इस तरह रहें सतर्क

Cyber Crime : फोन पर कभी ना दें ये जानकारी, हो सकता है Fake call, इस तरह रहें सतर्क
3 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 5:50 PM IST
cyber crime frauds
cyber crime frauds : फोन पर कभी ना दें ये जानकारी, हो सकता है Fake call, इस तरह रहें सतर्क

भोपालः मोबाइल फोन आज इंसानी जीवन का एक अभिन्न सा अंग बन गया है। ये हमारे लिए कितना फायदेमंद है इसका अंदाज़ा ही नहीं लगाया जा सकता। इसका एक छोटा सा उदाहरण ये है कि, हम इसकी मदद से दिनों और महीनों में होने वाले काम को चंद सेकिंडों में कर सकते हैं। नौजवान हो या बूढ़ा, नौकरीपेशा हो या कारोबारी, आज के समय में कोई भी अपने फोन से जुदा नहीं रहना चाहता। हालांकि, मोबाइल फोन से जहां एक तरफ हमारे लिए सहूलतें बढ़ाई हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसके काऱण हमारी मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। फोन के ही कारण आज सायबर क्राइम की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज साइबर अपराधी नए नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाकर पैसे ऐंठ रहे हैं, कई बार जिन तक पहुंच पाना संभव नहीं होता। ऐसे में खुद की सतर्कता ही हमें इस विपदा से बचा सकती है।

Weight loss : तेज़ी से वज़न घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज़ ही ज़रूरी नहीं, इन खास बातों का भी रखना होगा ध्यान


[typography_font:14pt;" >इस तरह के मामले आते हैं सामने

- आपने सुना और देखा होगा कि, किसी के पास फोन आया कि, वो कॉलर के बैंक से बात कर रहे हैं और उन्हें बैंककर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की एक्सपायरी के संबंध में बताते हैं। साथ ही कहते हैं कि, अगर आप क्रेडिट या डेबिटकार्ड से जुड़े व्यक्ति के संबंध में जानकारी देते हैं, तो हम उसे अपने रिकॉर्ड में अपडेट कर लेंगे, जिससे आपका संबंधित कार्ड एक्सपायर नहीं किया जाएगा। कॉलर भी अपना खाता बंद होने की झंझट में पड़ने के डर से तुरंत ही सामने से पूछे गए सभी सवालों के जवाब दे देता है। लेकिन, हकीकत में ये फेक कॉलर होते हैं। ये सायबर अपराधी आपसे आपके खाते से जुड़ी जानकारी लेकर आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं।

- जब इस तरह के सायबर अपराध बढ़ने लगे और कई लोगों को इसके बारे में पता चलने लगा और बैंक द्वारा भी अलर्ट मेसेजेस के ज़रिये ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी जाने लगी तो लोगों ने सतर्क होकर ऐसे सायबर अपराधियों को जानकारी देना बंद कर दिया। इसके बाद इन अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद कर लिया। अब ये आधार कार्ड को बैंक से लिंक और अपडेट करने के बहाने से आपसे जानकारी मांगने लगे। ऐसे झांसों में भी कई लोग आए और अपने खाते खाली करा बैठे।


फेक कॉलर करता है इन दस्तावेजों की मांग

साइबर अपराधी लोगो को फ़ोन करके अपने को किसी बैंक का मैनेजर बता कर लोगो से धोखाधड़ी करते है, ये अपराधी कॉल करके आपसे आपकी डिटेल और बैंक एकाउंट की जानकारी मांगते है जैसे- आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर क्या है, CVV नंबर (कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू, जो 3 अंको का होता है), कार्ड की समाप्ति तिथि, ATM पिन, इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन यूजर नेम और पासवर्ड, OTP आदि। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद सायबर अपराधी आपके बैंक एकाउंट से सारा रुपया निकाल लेते है।


फेक फ़ोन कॉल से कैसे बचें?

-बैंक या उनके किसी भी प्रतिनिधि व्यक्तियों के द्वारा अपने कस्टमर्स से उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगने के लिए कभी भी, पासवर्ड, ATM पिन , इंटरनेट बैंकिंग यूजर नेम और पासवर्ड की मांग फोन, ईमेल या मेसेज के ज़रिये नहीं करता। अगर कुछ ज्यादा ही ज़रूरी जानकारी चाहिए हो तो बैंककर्मी आपसे ब्रांच आने का निवेदन करता है। इसलिए अगर कभी भी आपके पास ऐसा कोई फोन कॉल, मेसेज या ई मेल आता है तो तुरंत सतर्कता बरतते हुए इसकी जानकारी सायबर सेल को दें।

- किसी भी वास्तविक कारण के बिना किसी भी अन्य व्यक्ति को अपना पहचान पत्र, आधार या कोई अन्य दस्तावेज़ ना दें।

- इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि, जिस एप से आप बैंक खाते को लिंक कर रहे हैं, वो सर्टिफाइड कहां से है। क्या सरकारी तौर पर उसे प्रमाणिकता है। अगर नहीं तो ऐसी किसी भी एप का इस्तेमाल करने से बचें।

- किसी ईमेल या मेसेज के द्वारा प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें जिसमे बैंक वेबसाइट को खोलने के लिए कहा जा रहा हो। सायबर अपराधियों ने ऐसे एप भी बना रखें हैं, जो आपके फोन या सिस्टम में अपलोड किसी रजिस्टर्ड एप से आपके खाते की जानकारी को स्केन कर लें।

- साइबर कैफ़े में इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने से बचें।

पीड़ित व्यकित के लिए सलाह

-क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ता यदि साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरन्त अपने बैंक को सूचित करे और अपने संबंधित कार्ड को ब्लॉक करवाए। इसके बाद सायबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराए।

-लेन देन के तरीके , विवरण से सम्बंधित जानकारी बैंक से एकत्रित करनी चाहिए।

ऐसे करें शिकायत

इन सभी दस्तावेजों के साथ आपको पूरी घटना का विवरण एक सादे पन्ने में लिखकर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन और सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। इस जानकारी को दूसरों तक भी पहुंचाएं, ताकि, कोई व्यक्ति अनजाने में बड़ा नुकसान ना कर बैठे।

Published on: