भोपाल

जुलाई में मिलेगी बढ़ी हुई सेलरी, कर्मचारियों- अधिकारियों को सरकार की बड़ी सौगात

42 प्रतिशत हुआ डीए, सरकार ने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर किया केन्द्र के समान, 7.50 लाख कर्मचारियों को लाभ
less than 1 minute read
Jun 24, 2023
da_2.png
42 प्रतिशत हुआ डीए

भोपाल. विधानसभा चुनावों के पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उन्हें अब 4 प्रतिशत अतिरिक्त डीए मिलेगा। विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले कर्मचारियों अधिकारियों के लिए इस बड़ी सौगात से राज्य में भी केंद्र के सामन डीए हो जाएगा। खास बात यह है कि जुलाई के वेतन में यह बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। एक सप्ताह के अंदर इसके आदेश जारी हो जाएंगे।

डीए बढ़ने से राज्य कर्मचारियों को भी केन्द्र के समान 42 प्रतिशत डीए मिलने लगेगा। इसका सीधा लाभ राज्य के 7.50 लाख अधिकारी कर्मचारियों को होगा। कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई से मिलने की संभावना है। अगले हफ्ते इसके आदेश जारी हो जाएंगे। 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से 1400 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार राज्य सरकार पर आएगा।

चार प्रतिशत अतिरिक्त डीए के भुगतान से राज्य सरकार पर करीब 1400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार - वित्त विभाग डीए का ऑर्डर जारी करेगा जिसमें इसका विस्तृत ब्योरा होगा। सरकार की तैयारी के तहत यदि कर्मचारियों को जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए मिलेगा तो उन्हें छह माह के एरियर का सीधे तौर पर नुकसान होगा। सूत्र बताते हैं कि चार प्रतिशत अतिरिक्त डीए के भुगतान से राज्य सरकार पर करीब 1400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

केन्द्रीय कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि राज्य कर्मचारियों को 38 प्रतिशत मिल रहा था- केन्द्रीय कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि राज्य कर्मचारियों को 38 प्रतिशत मिल रहा था। केन्द्रीय कर्मचारियों के समान डीए देने की मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे।

Published on:
24 Jun 2023 11:46 am