
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (किसानों के खातों में आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि Photo Source- Patrika)
MP News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई यानी आज सूबे के भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले जगदीशपुर से राज्य के 10.54 लाख किसानों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि के 1460.25 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे। खास बात ये है कि, आज ही जगदीशपुर में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक भी यहीं आयोजित है। कैबिनेट बैठक से पहले आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रुपए का भुगतान प्रभावित किसानों को किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किस इस बार अल - नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पहले ही करवा लें, जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है और कृषकों के हित के लिए निरंतर काम कर रही है।
फसल बीमा माह के दौरान घर बैठे करें फसल बीमा सिर्फ 5 आसान स्टेप में किया जा सकता है। यानी अब फसल बीमा के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। किसान PMFBY वेबसाइट या Crop Insurance App के माध्यम से खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-लॉगिन करें
-अपनी जानकारी जांचें
-फसल और खेत का विवरण भरें
-ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
-प्रीमियम का भुगतान करें
इस प्रक्रिया को पूरा करने के कुछ ही मिनटों में ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और इस तरह आप बड़ी आसानी से अपनी पॉलिसी के साथ - साथ रसीद भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, सहायता के लिए कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर- 14447 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Updated on:
19 Jul 2026 09:18 am
Published on:
19 Jul 2026 09:18 am
