भोपाल

आज इन 5 राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां! जानिये क्या हैं कारण और कैसा रहेगा आपका दिन

जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

5 min read
May 25, 2018
todays rashifal 26may2018
आज इन 5 राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां! जानिये क्या हैं कारण और कैसा रहेगा आपका दिन

भोपाल। ग्रहों की चाल व उसके कारण सामने आने वाले परिणामों को ज्योतिष के नाम से जाना जाता है। इसी के आधार पर पंचांग भी होता है। जिसके आधार पर शुभ मुहुर्त तिथि,नक्षत्र, योग ,करण सूर्योदय व सूर्यास्त का समय निकाला जाता है।
वहीं हर दिन के हिसाब से निकालने वाली ज्योतिष गणना के आधार पर बनने वाले प्रतिदिन के राशिफल को दैनिक राशिफल के नाम से जाना जाता है।

जानिये क्या है आज का पंचांग...
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर होता है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार बनाया जाता है। हिन्दू धर्म में पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

हिन्दू पंचांग हिन्दू समाज द्वारा माने जाने वाला कैलेंडर है। इसके भिन्न-भिन्न रूप में यह लगभग पूरे भारत में माना जाता है। पंचांग या शाब्‍दिक अर्थ है पंच + अंग = पांच अंग यानि पंचांग। यही हिन्दू काल-गणना की रीति से निर्मित पारम्परिक कैलेण्डर या कालदर्शक को कहते हैं।

पंचांग नाम इसके पांच प्रमुख भागों से बने होने के कारण है, जो इस प्रकार हैं, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। इसकी गणना के आधार पर हिंदू पंचांग की तीन धारायें हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति।


26 मई 2018 यानि शनिवार का शुभ मुहूर्त : किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरुरी होता है।

26 मई 2018 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त) : आज का शुभ मुहूर्त समय – 11:50:43 से 12:45:45 तक।

पंचांग : शनिवार, 26 मई, 2018
तिथि – द्वादशी – 17:42:16 तक
नक्षत्र – चित्रा – 20:36:37 तक
करण – बव – 05:42:40 तक, बालव – 17:42:16 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – व्यतीपात – 18:29:48 तक
वार – शनिवार

26 मई 2018 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय...
सूर्योदय – 05:25:28
सूर्यास्त – 19:11:00
चंद्रोदय – 16:11:59
चंद्रास्त – 28:00:59
26 मई 2018 का अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 05:25:28 से 06:20:31 तक, 06:20:31 से 07:15:33 तक।
कुलिक – 06:20:31 से 07:15:33 तक।
कंटक – 11:50:43 से 12:45:45 तक।
राहु काल – 08:51:51 से 10:35:03 तक।
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:40:47 से 14:35:49 तक।
यमघण्ट – 15:30:51 से 16:25:53 तक।
यमगण्ड – 14:01:25 से 15:44:37 तक ।
गुलिक काल – 05:25:28 से 07:08:40 तक।

दैनिक राशिफल...
दैनिक कुंडली या आज का राशिफल पूरे दिन के लिए तैयार रहने में आपकी सहायता करता है। दैनिक राशिफल संक्षिप्त में पूरा दिन बताता है। हमारी दैनिक कुंडली तैयार करता है और 5 ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध, शनि, और बृहस्पति के स्थानों, दो प्राकृतिक जलाशयों (सूर्य और चंद्रमा) और 2 छायादार ग्रहों (राहु और केतु) का उपयोग करके गिना जाता है। उनके सटीक स्थान और प्लेसमेंट आज का राशिफल निर्धारित करने में मदद करते हैं।

जानिये आज क्या कहती है आपकी राशि:
1. मेष: आज काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

2. वृषभ: अपने डर को दूर कीजिए, आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जिंदगी को भी कम करता है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। तल्ख टिप्पणी करने से बचिए।

3. मिथुन: उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने या उसे लेकर दुःखी होने से कुछ नहीं होगा। वे आर्थिक लाभ, जो आज मिलने वाले थे, टल सकते हैं। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

4. कर्क : गर्भवती महिलाओं के परेशानी का दिन है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। आप पाएंगे कि आज लंबे वक्त से अटके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निपटाने में कामयाब होंगे।

5. सिंह: आपको सेहत के चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है, अतः सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में निवेश न करें, अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। यह शादीशुदा जिन्दगी के सबसे खास दिनों में से एक है।

6. कन्या: कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को खुद पर काबू न करने दें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं।

7. तुला : कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। सौभाग्य आपकी तरफ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी।

बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं।

8. वृश्चिक : आज अपने आत्मविश्वास और तेज दिमागका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। सफलता को सिर पर न चढ़ने दें।

9. धनु: बच्चों को फटकारें नहीं। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खूबसूरत बना देगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफी नीचे जा सकता है, जिसके चलते आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

10. मकर : आज आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं, तो दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

11. कुंभ : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। विशेषज्ञ की सलाह पर ही निवेश करें। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। अपने काम और शब्दों पर गौर करें, क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। वहीं शादीशुदा जिन्दगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा।

12. मीन : आज खासतौर से अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क ही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य खफा हो सकते हैं। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

Published on:
25 May 2018 08:00 pm