29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेहा पच्चीसिया ने इंजीनियर पति को छोड़ा, बॉस से भी भिड़ीं, नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़ने की कही बात

Former CSP Neha Pachisia : नेहा पच्चीसिया का शुरु से ही रहा विवादों से नाता, वरिष्ठ अधिकारियों से भी ​टकराई, इंजीनियर पति से भी नाता तोड़ा
2 min read
Google source verification
neha pachisia

अधिकारियों के साथ नेहा पच्चीसिया का पति से भी विवाद - image source - neha pachisia instagram

Neha Pachisia : कटनी की पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का केस दर्ज किया गया है। सीएम मोहन यादव के निर्देश पर उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था। जमीन खरीदी मामले की आरोपी नेहा पच्चीसिया तभी से फरार हैं। उनपर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। गिरफ़्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। उनके अग्रिम जमानत के आवेदन पर कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। नेहा पच्चीसिया शुरु से ही विवादों में रहती आई हैं। पुलिस सेवा में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों से ​टकराती रहीं। नेहा पच्चीसिया की अपने इंजीनियर पति से भी नहीं पटी। वे उन्हें छोड़ चुकी हैं।

नेहा पच्चीसिया को मई 2025 में कटनी का CSP का दायित्व दिया गया था। इससे पहले वे अनेक जगहों पर रहीं। नेहा पच्चीसिया को फरवरी 2021 में गुना से हटाया गया था। इसके बाद बवाल मच गया। नेहा पच्चीसिया ने फेसबुक पोस्ट में ग्वालियर रेंज के तत्कालीन IG अविनाश शर्मा और गुना TI पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में फेसबुक से पोस्ट हटा दी और इसे किसी की शरारत बताया। उन्होंने कहा कि फेक आईडी से पोस्ट की गई।

ऐसी ही साजिश चलती रही तो नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़नी पड़ेगी

हालांकि नेहा पच्चीसिया का यह विवाद खत्म नहीं हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़ने तक की बात कह दी। नेहा पच्चीसिया ने कहा कि वे फेसबुक पर इनएक्टिव हैं। कई माहों से कोई पोस्ट नहीं की। मेरे खिलाफ यदि ऐसी ही साजिश चलती रही तो नौकरी छोड़कर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में रखा गया। इसके बाद खंडवा भेजा गया।

सिर दीवार पर दे मारा, गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई

भोपाल में पुलिस मुख्यालय में तैनाती के दौरान डीएसपी नेहा पच्चीसिया का अपने पति कुणाल जोशी से विवाद हो गया जिसने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। पति ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। नेहा पच्चीसिया का सिर दीवार पर दे मारा, गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई।

नेहा पच्चीसिया ने पति से पूरी तरह से रिश्ता तोड़ दिया था

डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने पति कुणाल जोशी पर हबीबगंज थाने में केस भी दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति नशे का आदी है, चार इमली इलाके में उनके घर पर जबरन घुसने की कोशिश की। मना किया तो पति झगड़ा करने लगे और मारपीट शुरु कर दी। मेरा सिर दीवार पर दे मारा। इस घटना के बाद नेहा पच्चीसिया ने पति से पूरी तरह से रिश्ता तोड़ दिया था।