भोपाल

यात्रियों की सेहत से जानलेवा खिलवाड़! यहां रेलवे स्टेशन पर बिकता मिला एक्सपायरी डेट का सामान

Indian Railways : मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के निर्देश पर भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन की केटरिंग स्टालों से खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ पाए गए।

less than 1 minute read

Indian Railways :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर लगे फूड स्टॉल में पोहा, इडली, उपमा, बिरयानी, समोसा, ढोकला, कचौरी, ऑमलेट, आलू पराठा जैसे फूड प्रोडक्ट्स को लेकर लगातार शिकायत आ रही थी। जिसके बाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) देवाशीष त्रिपाठी के निर्देश में भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर मौजूद केटरिंग स्टालों से खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं।

जब्त सामग्री में बासी, समाप्ति तिथि पार किए हुए और अनियमित ढंग से संग्रहित खाद्य पदार्थ शामिल थे, जो रेल यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

नष्ट किया गया सामान

10 स्टालों से जब्त किए गए खाद्य पदार्थों में पोहा, इडली, उपमा, बिरयानी, समोसा, ढोकला, कचौरी, ऑमलेट, आलू पराठा और भाजी वड़ा जैसे नाश्ते शामिल थे। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान अन्य खाद्य सामग्री भी पकड़ी गई। सभी जब्त खाद्य पदार्थों को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में नष्ट कर दिया गया, ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Published on:
19 Dec 2024 11:22 am
Also Read
View All