गर्मी का कहर मध्यप्रदेश में हाई चल रहा है, इस सीजन का सबसे अधिक तापमान राजगढ़ जिले में देखने को मिल रहा है.
भोपाल. गर्मी का कहर मध्यप्रदेश में हाई चल रहा है, इस सीजन का सबसे अधिक तापमान राजगढ़ जिले में देखने को मिल रहा है, यहां अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक गर्मी पडऩे के कारण लोग बेहाल हैं, दोपहर के समय यहां की सड़कों पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। मध्यप्रदेश में लू की चपेट में आने से एक युवती की मौत भी हो गई है।
अभी ओर बढ़ेगा तापमान
फिलहाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान ४४ डिग्री से ऊपर और ४६ डिग्री के पार तक चल रहा है, मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले दिनों में तापमान में ३ से ४ डिग्री की बढ़ोतरी होना है, ऐसे में निश्चित ही इस बार एमपी का ट्रेंप्रेचर ५० डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में खरगोन ४५.९, रतलाम ४५.८, खंडवा ४१ और राजगढ़ जिले का पारा ४६ डिग्री तक पहुंच गया है।
लू की चपेट में आने से एक की मौत
लू की चपेट में आने से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित ग्राम पपौरा में एक युवती की मौत हो गई है। वह फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करती थी, बुधवार दोपहर के समय पपौरा के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। उसकी मौत का कारण प्रथम दृष्टया हीट स्ट्रोक ही माना जा रहा है। एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि हीट स्ट्रोक का संदेह है। चलते-चलते गर्मी से शरीर में पानी कम होने पर चक्कर आते हैं और हार्ट काम करना बंद कर देता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि युवती सुकवाहा की रहने वाली थी।
मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर बरस रहा है, ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो कुछ सावधानियां बरतें, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
-फूल आस्तीन के कपड़े पहनकर बाहर जाएं।
-सिर और मुहं को ढ़ककर निकलें।
-भरपूर पानी पीकर जाएं।
-अपने साथ पानी की बॉटल और ग्लूकोज भी रखें।
-तली गली बासी खाद्य सामग्रियों को खाने से बचें।
-ताजा भोजन ही करें, शीतल पेय पीएं।
-फलों के रस का सेवन करें।
-जहां तक हो सके, दोपहर या दिन में बाहर नहीं जाएं।