6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में VIP सुरक्षा में बड़ी चूक, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मेडल-मोमेंटो ले उड़े चोर

Vishvas Sarang- मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की खबर ने VIP सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़े कर दिए है। चोर काफी सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Apr 06, 2026

mp news Theft at Minister Vishvas Sarang Bungalow in bhopal Thieves Flee with Medals Mementos

Theft at Minister Vishvas Sarang Bungalow in bhopal (फोटो- Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश की भोपाल में एक ऐसी वारदात हुई जिसने वीआईपी और मंत्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। राजधानी के क्षेत्र को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है वहीं चोरो ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, खेल मंत्री विश्वास सारंग (Sports Minister Vishvas Sarang) के सरकारी आवास में चोरी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए टीम भी गठित की गई है। यह वारदात 2 अप्रैल रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ।

स्टोर रूम का ताला तोड़कर घुसे चोर

मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री के आवास के बाहर की तरफ बने स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और फिर अंदर रखे मेडल, ट्रॉफियां, मोमेंटों और प्रशस्ति पत्र लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। बेहद सुनियोजित तरीके से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस जगह चोरी हुई वहां कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसी चीज़ का फायदा उठाकर चोर आसानी से भाग निकले।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब स्टोर रूम के ताले को टूटा हुआ देखा तब इस घट्न का खुलासा हुआ। गार्ड को शक हुआ तो उसने स्टोर के अंदर जाकर देखा। गार्ड ने पाया की अंदर रखा सामान गायब है। गार्ड ने तुरंत टीटी नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंत्री के बंगले पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गार्ड से पूछताछ की।

अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, जांच के लिए टीम गठित

सुरक्षा गार्ड से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। हालांकि, कमरे में सीसीटीवी नहीं होने कारण जांच में मुश्किलें आ रही है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिकरवार ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। इसकी सभी एंगल से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी गौरव दोहरे का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस डिपाटर्मेंट का कहना है कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस घटना के बाद लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है। जब एक मंत्री का बंगला सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। (MP news)