
Sant Hirdaram Nagar Railway Station: (Photo Source - Patrika)
Sant Hirdaram Nagar Railway Station: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब दो रेलवे जंक्शन होंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन के बाद संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन को रेल मंत्रालय ने अमृत भारत परियोजना के तहत जंक्शन का दर्जा दिया है। संत नगर रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इसी के साथ यहां यात्री सुविधा और लंबी दूरी की ट्रेनों के हॉल्ट बढ़ाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
संत नगर रेलवे स्टेशन पर इस समय रतलाम मंडल से आने वाली चुनिंदा गाड़ियों को हॉल्ट दिया जाता है। ज्यादातर ट्रेनों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर लाकर हॉल्ट दिया जाता है। इसके बाद इंजन बदलने की प्रक्रिया शुरू होती है और बीना कटनी रूट पर गाड़ी डाइवर्ट की जाती है। संत नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के हॉल्ट मिलने से इन्हें निशातपुरा रेलवे स्टेशन के जरिए बीना रूट पर डायवर्ट किया जा सकेगा। दूसरा बड़ा फायदा भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ट्रैफिक जाम को कम करने के रूप में भी मिलेगा।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में 150 से ज्यादा यात्री गाड़ियों का ट्रैफिक लोड बना हुआ है। इसके अलावा 80 से ज्यादा मालगाड़ी प्रतिदिन इस स्टेशन से होकर गुजरती है। इतनी ज्यादा संख्या होने के चलते कई यात्री ट्रेनों को कई बार आउटर पर इंतजार करना पड़ता है। संत नगर रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट चल रहा है। अगले 12 महीने के अंदर यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद संत नगर रेलवे स्टेशन् भोपाल एवं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर नजर आएगा।
रेलवे की परिभाषा के अनुसार, जब किसी रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग दिशाओं से कम से कम तीन या उससे अधिक रेल रूट आकर मिलते हैं या अलग होते हैं, तब उस स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है। मथुरा जंक्शन देश का सबसे बड़ा जंक्शन है, जहां से कुल सात अलग-अलग रूट निकलते हैं। प्रदेश में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 700 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें से लगभग 20 प्रमुख रेलवे जंक्शन हैं। अब इनकी संख्या 21 हो जाएगी। इटारसी जंक्शन मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त जंक्शन है, जो देश के चारों दिशाओं के रूटों को आपस में जोड़ता है।
संत हिरदाराम नगर सल हरदाराम नगरापाल का दूसरा रेलवे जंक्शन घोषित किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। ये निर्णय हुजूर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे संत नगर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। जंक्शन बनने के साथ ही क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन और परिवहन अधिक सुगम बनेगा एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।- रामेश्वर शर्मा, विधायक, हुजूर
Published on:
22 May 2026 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
