
ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने इस मामले की जांच सीबीआई को देने के फैसले पर खुशी व्यक्त की है। (फोटो-एएनआई)
Harshit Sharma Statement- मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश पर ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा है कि यह एक निष्पक्ष जांच की दिशा में पहला कदम है, जिसकी मांग हम लगातार कर रहे थे। हर्षित ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। उम्मीद है कि गृह मंत्रालय इसमें थोड़ा पहले ही शामिल हो जाएगा और जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा।
हर्ष ने कहा कि शुरू से ही, हम एक निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए लड़ रहे थे। यह हम सभी की लड़ाई है। ट्विशा के दोस्त, उनसे जुड़े और हम सभी की यह बड़ी जीत है। यह एक छोटी जीत है। लेकिन, लड़ाई अभी भी जारी है। इधर, देशभर में भोपाल के ट्विशा शर्मा केस को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस छिड़ी हुई है।
इधऱ, ट्विशा मामले में पूछताछ में गिरिबाला सिंह पुलिस को सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस के तीन-तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद गिरिबाला पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुई। इस सिलसिले में भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि गिरिबाला सिंह ने जांच में सहयोग नहीं किया है। उनकी अग्रिम जमानत को रद्द करवाने के लिए हमने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।
समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई चल रही है। इसके बाद वो अब कभी भी आत्मसमर्पण कर सकता है।
इधऱ, गिरिबाला सिंह ने भी भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें कहा गया है कि ट्विशा की फैमिली का फोन जब्त किया जाए। साथ ही CCTV फुटेज को जब्त करने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसे लेकर उन्होंने दोबारा जांच की मांग की है। वायरल आडियो क्लिप को भी मनगढ़ंत बताया।
राज्य सरकार की सिफारिश के बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ट्विशा शर्मा मौत मामले की गुत्थी सुलझाएगी। ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में पैरवी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है। वकील ने ट्विशा और उसकी सास गिरिबाला के बीच हुई वाट्सअप चैट का हवाला दिया। इससे जाहिर होता है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था।
Updated on:
22 May 2026 03:57 pm
Published on:
22 May 2026 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
