22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति समर्थ सिंह भोपाल कोर्ट में करेगा सरेंडर, अब खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज

Samarth Singh Surrender: ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी है पति समर्थ सिंह, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर चुका था आरोपित पति समर्थ सिंह, अब आई रही बड़ी खबर कभी भी कर सकता है सरेंडर, भोपाल पुलिस हुई अलर्ट

2 min read
Google source verification
Samarth Singh Surrender

Samarth Singh Surrender

Samarth Singh Surrender : ट्विशा शर्मा केस में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। वह भोपाल जिला कोर्ट में कभी भी सरेंडर कर सकता है। समर्थ के सरेंडर की खबरों के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही खुलासा होगा कि आखिर ट्विशा की मौत का राज क्या है। क्या वाकई ट्विशा ने आत्महत्या की है या फिर ट्विशा के परिवार के लगाए आरोप के मुताबिक उसकी हत्या की गई है।

पति समर्थ सिंह पर कसा शिकंजा

बता दें कि इस मामले में ट्विशा का पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी है। जिस पर अब कानूनी रूप से शिकंजा कस चुका है। हाईकोर्ट और वरिष्ठ वकीलों के सख्त रवैये को देखते हुए समर्थ सिंह ने जहां पहले अपने अधिवक्ता से कोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का लिखित आवेदन किया। माननीय अदालत ने इस निवेदन को विधिवत सिवाकर कर उसकी अग्रिम जमानत याचिका आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दी है।

कभी भी कर सकता है सरेंडर

सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद अब मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जल्द ही भोपाल जिला कोर्ट में कानूनी तौर पर आत्मसमर्पण करने की तैयारी की है। अब समर्थ सिंह कभी भी कोर् में सरेंडर कर सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

बताया जा रहा है कि हाईप्रोफाइल इस केस की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वकील तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्विशा शर्मा के पक्ष में मजबूत दलीलें पेश कीं। हाईकोर्ट जज अवनींद्र सिंह की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए केस के सभी अहम पहलुओं को सुनने के बाद जहां सास गिरिबाला सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं पीड़ित परिवार की ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका को भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद सोमवार तक सुनवाई को स्थगित कर दिया है। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

भोपाल जिला कोर्ट ने रद्द कर दी थी समर्थ की जमानत याचिका

बता दें कि इससे पहले 18 मई को समर्थ सिंह को भोपाल हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। वहीं गिरीबाला को जमानत मिल गई थी।

12 मई को ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी ट्विशा

मामला 12 मई का है। जब नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) अपने ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स में घर में ही फंदे पर लटकी पाई गई थीं। ट्विशा की शादी 5 महीने पहले ही भोपाल के एक वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में ट्विशा के परिवार ने जहां पति समर्थ को मुख्य आरोपी, वहीं सास गिरिबाला को सह आरोपी बनाया है।