22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: ‘दिल्ली’ या ‘जम्मू’ जाएगी ‘टि्वशा’ की डेडबॉडी…मौत का सच आएगा सामने

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या हैं वे अपडेट्स ......

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case:

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Live Updates:एमपी में भोपाल के बहुचर्चित मामले ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए हाई कोर्ट ने इजाजत दे दी है। सूत्रों के मुताबिक ये पोस्टमार्टम दिल्ली या जम्मू एम्स में हो सकता है। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली है।

फरार है पति समर्थ सिंह

बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार है। अब वो कभी भी सरेंडर कर सकता है। इसके लिए भोपाल कोर्ट और थानों के आसपास अलर्ट जारी कर दिया है। 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के परिवार की तरफ से बताया गया है कि ट्विशा के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। बाद में ट्विशा का भोपाल के एम्स में पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन परिवार ने इसे मानने से इंकार कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है और 30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी

ट्विशा शर्मा की रिटायर्ट जज सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। निचली कोर्ट से मिली जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी. जमानत रद्द करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने याचिका लगाई थी।

केस को प्रभावित कर रहा समर्थ

ट्विशा के परिवार वालों ने जमानत याचिका पर आपत्ति लगाई है। उसके पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुका है। वह फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग भी की है।

कुछ ही घंटों में सास को मिल गई थी जमानत

परिवार का आरोप है कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरीबाला सिंह को आनन-फानन में मिली अग्रिम जमानत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि इतनी जल्दी और आनन-फानन में अग्रिम जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि गिरीबाला सिंह ने अपने रसूख और पद का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल किया है। इस पूरे मामले को लेकर ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। परिवार की तरफ से दायर की गई इस विशेष याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुआ। अब फिर से टि्वशा का पोस्टमार्टम होगा।