
Twisha Sharma Wedding Video: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Wedding Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में अब सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है। इनसबके बीच पूरे सोशल मीडिया में टि्वशा का शादी और हल्दी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो टि्वशा की शादी के दिन का है।
इस वीडियों में टि्वशा के चेहर पर मुस्कान थी, वो बहुत खुश दिख रही है। आंखों में नए सपने…और दिल में हजारों उम्मीदें थीं। कितनी खुश थी वो बेटी…शायद उसे भी नहीं पता था कि ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।
ट्विशा शर्मा की दोस्त समीरा कहती है कि ये बात दिल तोड़ देती है। “शादी वाले दिन वो बहुत खुश थी…”2013 से दोनों साथ थीं। मॉडलिंग के दिनों की दोस्ती। 8 दिसंबर को शादी के दिन आखिरी बार बात हुई। उसके बाद दोस्तों ने कई बार फोन किए, मैसेज किए… लेकिन ट्विशा ने कभी जवाब नहीं दिया। सबने सोचा नई शादी है, व्यस्त होगी। किसी को क्या पता था कि वो अंदर ही अंदर क्या झेल रही थी।
ट्विशा के परिजन ने जमानत याचिका पर आपत्ति लगाई है। उसके पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुका है। वह फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग भी की है।
इस केस एक कथित ऑडियो टेप सामने आने का दावा किया जा रहा है। जिससे इस मामले को नया मोड़ मिला है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत सुनाई गई है इस मामले को लेकर भी जांच एजेंसियां जांच कर सकती हैं। ऑडियो टेप में बातचीत के दौरान ट्विशा शर्मा के पुराने रिश्तों और उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछे गए। ट्विशा के परिवार ने इस पर गंभीर आपत्ति भी जताई है। परिवार का आरोप है कि ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।
कहा जा रहा है कि बातचीत में कथित रूप से यह पूछा गया कि क्या ट्विशा पहले दूसरे मर्दों के साथ रिश्तों में थीं, क्या उन्होंने "फायदे के लिए संबंध बनाए थे और क्या शादी के बाद भी ऐसा व्यवहार जारी रहेगा। इतना ही नहीं ऑडियो क्लिप में यह भी दावा किया जा रहा है कि बातचीत में “promiscuity can be a habit” यानी “ऐसा व्यवहार आदत भी हो सकता है” जैसी टिप्पणी की गई। ऑडियो के कुछ हिस्सों में कथित तौर पर ट्विशा की तुलना यौनकर्मियों से किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के परिवार की तरफ से बताया गया है कि ट्विशा के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। बाद में ट्विशा का भोपाल के एम्स में पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन परिवार ने इसे मानने से इंकार कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है और 30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
Published on:
22 May 2026 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
