8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केस की होगी सीबीआई जांच, राज्य सरकार ने की सिफारिश

Twisha Sharma Suicide Case- परिजन उसके दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं लेकिन इसपर कोर्ट का फैसला पक्ष में नहीं हो सका है।
2 min read
Google source verification
Twisha Sharma kept apologizing to everyone with tear-filled eyes

Twisha Sharma kept apologizing to everyone with tear-filled eyes

Twisha Sharma Suicide Case- ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इससे पहले गुरुवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी की सास पूर्व जज गिरीबाला के संपर्क किए गए मोबाइल नंबरों की कॉल लिस्ट जारी की। उन्होंने दावा किया कि सास ने केस को दबाने के लिए ऊंचे संपर्कों का फायदा उठाने प्रभावशाली लोगों को कई कॉल किए। उन्होंने सभी नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाने की मांग की।

12 मई को ट्विशा शर्मा का शव उनके कोटरा स्थित घर में मिला था। उनके पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ट्विशा को अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सास के मुताबिक उनकी बहू ने आत्महत्या की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस भी यही बात दोहरा रही है। इधर ट्विशा के मायकेवालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। वारदात के बाद से ही ट्विशा का पति फरार है जबकि सास ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली है।

हाईप्रोफाइल मामला होने से ट्विशा शर्मा सुसाइड केस देशभर में सुर्खियों में है। ट्विशा के परिजनों ने सीएम मोहन यादव से भी इंसाफ की मांग की थी। इस पर उन्होंने उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया था। सीएम मोहन यादव ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्य सरकार ने ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया।

गृह विभाग ने इस संबंध में सीबीआई को पत्र भेज दिया है, इसमें राज्य सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की

सरकार की सहमति मिलते ही मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने जांच के लिए सीबीआई से आग्रह किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में सीबीआई को पत्र भेज दिया है। इसमें राज्य सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

भोपाल एम्स में रखा शव डिकम्पोज होने लगा

बता दें कि 12 मई को मौत के 10वें दिन भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। भोपाल एम्स में रखा शव डिकम्पोज होने लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद भी कटारा हिल्स पुलिस -80 डिग्री वाले डीप फ्रीजर नहीं जुटा सकी। परिजन उसके दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं लेकिन इसपर कोर्ट का फैसला पक्ष में नहीं हो सका है।